नगर की सामाजिक संस्था पहल एक सेवा भाव द्वारा पर्यावरण की सुरक्षा एवं नगर को हरा भरा बनाने के लिए खोंड़ रोड़ के नीम पथ किनारे नीम के पौधे लगाए गए। पौधों की सुरक्षा ट्री-गार्ड से की गई है।
पौधारोपण अभियान में डॉ. सीपी. सिंह, मार्निंग वाक ग्रुप के अजय गुप्ता, अम्बरीश सिंह बैस, फिरोज खान, नरेन्द्र सिंह, कैलाश वाधवा, निरजेन्द्र सिंह सकरवार, दिलीप सिंह, प्रकाश नामदेव, अमित अग्रवाल ने नीम के पौधे लगाकर अपनी सहभागिता निभाई। संस्था के दीपेंद्र सिंह एवं विष्णु भोजासिया ने बताया कि पहल संस्था द्वारा पिछले वर्ष नगर में शास्त्री चौक से लेकर अग्रसेन चौक तक 120 पौधे लगाने के साथ-साथ पौधों की सुरक्षा के लिए ट्री-गार्ड लगाए गए थे। वर्तमान में पौधे छोटे वृक्ष का रुप ले रहे हैं। संस्था द्वारा इस वर्ष नगर को हरा भरा बनाने के लिए खोंड़ रोड़ में वृहद् मात्रा में नीम के पौधे एवं ट्री-गार्ड लगाने के साथ-साथ नीम पथ के रुप में मार्ग को विकसित किया जाएगा। संस्था पौधारोपण कार्यक्रम में प्रत्येक गुरुवार एवं रविवार को अपनी सहभागिता प्रदान की जा रही है। कार्यक्रम में पहल संस्था के राजेश अग्रवाल, कृषि वैज्ञानिक डॉ. राजीव दीक्षित, कैलाश ताम्रकार, दिनेश केडिया, सुबोध जैन, असीम पाल सिंह, उपस्थित थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ZKg0Mw
via
Comments
Post a Comment