Skip to main content

साफ-सफाई के लिए पंचायत स्तर पर होगी स्पर्धा

प्रदेश के गांव-गांव में स्वच्छता को बढ़ावा देने राज्य स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) 4 करोड़ 34 लाख के पुरस्कार बांटेगा। इसके तहत एक जिले को एक करोड़, 3 विकासखंडों को 50-50 लाख और 5 ग्राम पंचायतों को 20-20 लाख रुपए के पुरस्कार दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गांधी जयंती पर 2 अक्टूबर को चुने गए ग्राम पंचायतों और प्रतिभागियों को पुरस्कार देंगे। पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टीएस सिंहदेव ने 15 श्रेणियों में दिए जाने वाले इन पुरस्कारों की शुक्रवार को घोषणा की। इसके लिए आवेदन 30 जुलाई से 15 अगस्त के बीच किया जा सकता है। सभी आवेदन संबंधित जनपद पंचायत के माध्यम से भेजा जा सकता है।
सिंहदेव ने कहा कि खुले में शौचमुक्त गांवों के स्टेट्स को बरकरार रखने, समुदाय की सहभागिता और लोगों में साफ-सफाई की अच्छी आदतों को प्रेरित करने ये पुरस्कार दिए जा रहे हैं। इन पुरस्कारों से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता की आदतों और व्यवहार में दीर्घकालिक बदलाव लाने में मदद मिलेगी। ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन, प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन तथा महिलाओं एवं किशोरियों में माहवारी स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाने में भी इससे सहायता मिलेगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/30HzIbj
via

Comments