Skip to main content

पोंदूम सेंटर अधीक्षक और दंतेवाड़ा बीएमओ निलंबित

कोरोना जांच रिपोर्ट आने से पहले प्रवासी मजदूर को घर भेजने के मामले में पोंदूम क्वारेंटाइन सेंटर के प्रभारी अधीक्षक रघुवीर नेताम व दंतेवाड़ा बीएमओ डॉ गौतम कुमार को कलेक्टर दीपक सोनी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
लापरवाही पर कलेक्टर के इस कड़े रुख के बाद हड़कंप मच गया है। इधर कोरोना पॉजिटिव मजदूर के संपर्क में आए परिवार के 4 सदस्यों व 7 अन्य मजदूरों को फिर से क्वारेंटाइन किया गया है। दरअसल हैदराबाद से आया कोरीरास का मजदूर पोंदूम के क्वारेंटाइन सेंटर में रुका था। सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया था। रिपोर्ट आने के पहले ही शनिवार को उसे घर भेज दिया गया। सोमवार को आई रिपोर्ट में वह पॉजिटिव निकला। जिला पंचायत सीईओ अश्वनी देवांगन ने बताया कि लापरवाही पर अधीक्षक व दंतेवाड़ा बीएमओ को सस्पेंड कर दिया गया है। कोरोना पॉजिटिव मजदूर के संपर्क में जितने भी लोग आए थे, सभी को क्वारेंटाइन किया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Dpesz1
via

Comments