Skip to main content

दुर्गूकोंदल सहकारी बैंक का एटीएम शुरू करने की मांग

विकासखंड मुख्यालय दुर्गूकोंदल में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक का एटीएम शुरू करने की मांग की जा रही है। यहां 8 अगस्त 2019 को बैंक की शाखा का शुभारंभ हुआ था। तब बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जगदलपुर ने किसानों की सभा में मानसून खत्म होते ही एटीएम लगाने का वादा किया था मगर अभी तक इस ओर बैंक प्रबंधन द्वारा प्रयास नहीं किया जा रहा है।
विकासखंड अंतर्गत 99 ग्राम के लगभग 10 हजार किसानों की संख्या है, जिसमें वर्तमान में 4 हजार किसानों का खाता सहकारी बैंक में संचालित है। अब तक 2000 किसानों को जिला सहकारी केंद्रीय बैंक द्वारा एटीएम कार्ड जारी किया जा चुका है, लेकिन सहकारी बैंक का एटीएम शुरू नहीं किया गया है।
व्यापारी संघ के अध्यक्ष मुन्ना सिंहा, उपाध्यक्ष शिवभुवन सिंह, कोषाध्यक्ष विनोद पारख, गेंद लाल लावत्रे, ग्रामीण सोमल जैन, धरम मंडावी, विजय पटेल ने कहा किसानों के हित को देखते यहां तत्काल एटीएम शुरू किया जाए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31NiMlP
via

Comments