Skip to main content

कोसी नदी की जलस्तर बढ़ने से लोग परेशान

पिछले दिनों से लगातार हो रही बारिश से जन जीवन अस्त- व्यस्त हो गया है। क्षेत्र में लोगों के घरों, गली-मोहल्ले एवं सड़को पर जलजमाव हो जाने बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं।
इधर, कोसी नदी भी उफान पर है। लगातार बढ़ते जलस्तर से लोग भयभीत है। लोगों को बाढ़ की चिंता सता रही है। खेत खलिहान जलमग्न हो जाने से मवेशी पालकों को पशुचारे की भी समस्या से जूझना पड़ रहा है। जिस कारण पशुओं के पेट पर आफत मंडराने लगा है। पशुपालकों ने कोसी नदी के अंदर पशुपाल रखे थे। भैंस, गाय एवं अन्य पशुओं को नाव के सहारे लाकर पूर्वी कोसी तटबंध के 06.15 किमी पर झुग्गी बनाकर रखा है। वहीं मवेशी पालकों ने बताया कि कोसी नदी के भीतर वर्षो से पशुपालन व खेती करते आ रहे हैं। नदी का जलस्तर अचानक बढ जाने से फसल सहित घर जलमग्न हो गया। बताया कि निजी नाव से पशुओं को लाया जा रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पूर्वी कोसी तटबंध के 6.15 पर झोपड़ी बनाकर रह रहे लोग।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/30wLhC5
via

Comments