Skip to main content

अब नहीं आएगी दिल्ली की टीम, फोन से पूछेगी सफाई व्यवस्था

अब शहर की सफाई व पहले रैंक में लाने की जिम्मेदारी अब शहरवासियों के हाथ में है, यदि अपने शहर को स्वच्छ रखते हुए पहले रैंक में लाना है, तो इसके लिए सभी को स्वच्छता का ध्यान रखना होगा। तभी शहर पहले नंबर वन रैंक में आएगा। इस बार स्वच्छता की जांच करने दिल्ली की टीम नहीं आएगी, सीधे शहरवासियों के राय पर रैंक तय होगा।
सफाई का हाल चाल जानने टीम फील्ड में नहीं पहुंचेगी, सीधे आपसे हाल चाल जानेगी। शहरवासियों की राय मशविरा के बाद ही उस शहर को स्वच्छता सर्वेक्षण का रैंक मिलेगा। इस बार स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 के लिए सफाई सर्वे का सिस्टम बदल गया है। इस बार टीम न ही सड़क, नाली व कचरा कलेक्शन सेंटर देखने टीम फिल्ड में नहीं उतरेगी। सर्वे की टीम अब फोन से लोगों से पूछेगी कि सफाई आपके शहर की सफाई व्यवस्था कैसे ही है? कचरा कलेक्शन करने वाली टीम रोज घर-घर पहुंच रही या नहीं? इस प्रश्न का जवाब आम लोगों से मिलने के बाद ही स्वच्छता रैंकिंग तय की जाएगी।
केंद्रीय शहरी मंत्रालय ने अगले सत्र से नई गाइड लाइन जारी करते हुए शहर के निवासरत लोगांे को महत्व दिया जाएगा, जो रोजाना सफाई की स्थित का प्रत्यक्ष रूप से निरीक्षण करते हैं। इस संबंध में मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने बताया कि यह रैंकिंग 2021 के स्वच्छता के लिए है। अच्छे रैंकिंग में आने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। शहर काे नंबर वन बनाने में सफाई को लेकर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। टीम सुबह, दोपहर व रात में लगातार शहरों की सफाई कर रही है। ज्ञात हो कि फरवरी व मार्च महीने में फीड बैक का फॉर्म भरवाया गया था। इसमें वार्डवासियों के नंबर थे। इसी नंबर के आधार पर फीड बैक लिया जाएगा।
जिले को मिला था वन स्टार रेटिंग : 19 मई को केंद्र सरकार ने 168 निकायों के परिणाम जारी किए थे। इसमें जिले के नगर पालिका व नगर पंचायत को वन स्टार रेटिंग मिला था। इस बार भी जिला नंबर वन में आने के लिए प्रयास कर रहा है। नगर पालिका व नगर पंचायतों में सफाई पर ज्यादा नजर बनी हुई है। तीन टाइम शहर में सफाई का काम चल रहा है।

अब सर्वेक्षण साल में दो नहीं तीन बार होगा
अब साल में दो नहीं तीन बार सवेक्षण होगा। तीन-तीन महीने के भीतर स्वच्छता की जानकारी लेंगे। ऐसे नए कार्य से स्वच्छता पर कसावट आने की उम्मीद है। बार-बार सर्वेक्षण होने से सिस्टम को दुरुस्त रखना मजबूरी होगी और रैंकिंग में शहर पिछड़ेगा भी नहीं। नई गाइडलाइन के हिसाब से अब शहर में स्वच्छता और भी बेहतर हो जाएगी। ज्ञात हो कि कोरोना के चलते इस बार रैंकिंग नहीं हो पाया है। अब सीधे 2021 में रैंकिंग दिया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Delhi's team will not come now, will ask for cleaning system by phone


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3gUU2w2
via

Comments