हिंदू धर्म के पावन माह सावन की शुरुआत 6 जुलाई से हो रही है। इस माह 5 सोमवार के साथी कई विशेष संयोग भी बन रहे हैं। खास बात यह है कि सावन की शुरुआत सोमवार से ही होगी और इसका समापन 3 अगस्त को सोमवार के दिन रक्षाबंधन पर्व के साथ होगा।
पंडित अमन प्रसाद मिश्रा ने बताया कि सावन के महीने में किए गए काम शुभ फल देने वाले होते हंै 12 जुलाई को बुध ग्रह सीधी चाल शुरू करेगा। 18 जुलाई को शनि प्रदोष व्रत का संयोग रहेगा। इस दिन शनि देव की पूजा का विशेष फल भक्तों को मिलेगा। 25 जुलाई को नागपंचमी, 3 अगस्त को रक्षाबंधन है। 25 जुलाई को नाग पंचमी पर्व और 24 जुलाई को सावन सोमवार के साथ गोस्वामी तुलसीदास जयंती भी है। 30 जुलाई को पुत्रदा एकादशी पड़ रही है। इस बार सावन महीने में पूरे पांच सोमवार पड़ रहे हैं। हिंदू धर्म में सावन सोमवार का विशेष महत्व है तथा इसमें शिव पार्वती की विशेष पूजा अर्चना की जाती है। धर्मग्रंथ के अनुसार सावन का महीना भगवान शिव की अराधना का महीना होता है। इस दौरान बारिश अधिक होती है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2C7WkZG
via
Comments
Post a Comment