ग्राम सुराजी योजना के तहत ब्लॉक के 19 गोठानों में कृषि विभाग द्वारा समूह की महिलाओं को वर्मी कम्पोस्ट निर्माण, केंचुआ खाद निर्माण का प्रशिक्षण दे रहा है। ब्लॉक के कर्रामाड, तरहुल, मेड़ो, कोदापाखा, कोड़ेकुर्सी, हिंगनपुरी, लोहत्तर, हाटकोंदल, सिवनी में शुक्रवार को गोठान समिति व महिला समूहों को प्रशिक्षण दिया गया। वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी डीआर कोमरा ने समिति सदस्यों व महिला स्व-सहायता समूह वर्मी कम्पोस्ट निर्माण, भंडारण एवं विपणन तथा घुरुवा के उन्नयन, केंचुआ खाद के लिए उचित प्रजाति एवं उन्हें वर्मीबेड पर डालने का समय एवं विधि की जानकारी दी।
बैजनपुरी में कम्पोस्ट खाद की विधि बताई गई
भानुप्रतापपुर | गोठान ग्राम बैजनपुरी के गोठान में गोठान समिति और स्व सहायता समूहों को वर्मी कम्पोस्ट निर्माण के लिए केचुवा खाद उत्पादन तकनीक का प्रशिक्षण दिया गया। कृषि विभाग के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी जीपी वर्मा, कृषि विकास अधिकारी आरआर नेताम, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी प्रवीण कवाची, प्रदान संस्था बिहान योजना के कार्य समन्वयक राधेश्याम उइके, ग्राम के सरपंच वंदना नेताम, सचिव आसमनी धु्रव, उपसरपंच महेश कुमार भारती, गौठान समिति के अध्यक्ष बीरेंद्र कुरेटी, सदस्य विजय नेताम व महिला समूहों की उपस्थित थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Bdly99
via
Comments
Post a Comment