शहर में चल रहे सड़क चौंड़ीकरण व सौंदर्यीकरण को लेकर जिला कार्यालय में जनप्रतिनिधि व अधिकारियों की बैठक हुई। जिसमें शहर सौंदर्यीकरण के अलावा सड़क चौंड़ीकरण व सीसी रोड निर्माण के दौरान शहरवासियों को परेशानियों से बचाने रूट डायवर्ट करने पर भी चर्चा की गई। इसके साथ ही शहर में कुछ पार्किंग स्थल चयन किया। इसके साथ ही अधिकारी व नेता मौके पर पहुंच स्थल व कार्य का निरीक्षण भी किया।
शहर में ऊपर नीचे रोड से दूध नदी पुल तक सीसी सड़क का निर्माण किया जा रहा है। जिसे गुणवत्तापूर्ण ढंग से समय सीमा में पूर्ण कराने के लिए वाहनों के आवागमन को डायवर्ट किया गया है। शहरवासियों को आवागमन एवं दैनिक सामग्रियों की खरीदी के लिए शहर के भीतर आने जाने में किसी प्रकार की परेशानी ना हो इस बात को ध्यान में रखते हुए वाहन पार्किंग के लिए स्थल का चयन किया गया है। जिसमें पुरानी कचहरी, एसडीओपी ऑफिस के पास, कृषि उपज मंडी परिसर और पुराना बस स्टैण्ड के पास वाहनों को पार्क किया जा सकता है। इस व्यवस्था के प्रचार प्रसार करने शहर में मुनादी कराने सीएमओ नगर पालिका डा कल्पना ध्रुव को निर्देशित किया गया है। बैठक में विधायक एवं संसदीय सचिव शिशुपाल शोरी, मुख्यमंत्री के संसदीय सलाहकार राजेश तिवारी, कलेक्टर केएल चौहान, एसपी एमआर अहिरे तथा नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ठाकुर व पार्षद उपस्थित थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hmSeMB
via
Comments
Post a Comment