Skip to main content

कांग्रेस ने देश के सीमावर्ती क्षेत्रों में नहीं कराया विकास

भाजपा की अनुसूचित जनजाति मोर्चा की वर्चुअल रैली को संबोधित करते केंद्रीय खेल राज्य मंत्री किरण रिजूजू ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा देश के सीमावर्ती क्षेत्र में विकास को अवरूद्ध रखा। सीमा में रहने वालों का विकास करने के बजायउन्हें उनके हाल पर छोड़ दिया। सीमावर्ती क्षेत्रों का विकास पहली बार अटल बिहारी बाजपेयी की सरकार ने प्रारंभ कराया।
छग बनने के बाद मुख्यमंत्री के रूप में डा रमन सिंह ने 15 साल प्रदेश को विकास की दिशा दी। भाजपा ने घोषणा पत्र पर काम करते धारा 370, नागरिक संशोधन कानून, तीन तलाक, राम मंदिर के मुद्दे पर सफलता पूर्वक कार्य किया। हमारा लक्ष्य 2028 के ओलंपिक में शीर्ष 10 स्थान में जगह बनाना है। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने कहा कि धारा 370 को खत्म कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जमू कश्मीर वासियों को बाकी देशवासियों के साथ मुख्यधारा में लाया। प्रदेश की पिछली सरकार ने अपने 15 साल के कार्यकाल में बस्तर व सरगुजा जैसे आदिवासी इलाकों में सड़कों का जाल बिछाया। पुल पुलिया, आश्रम, छात्रावास, स्कूल खोले। जनजाति क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधायें पहूंचाई। बस्तर-सरगुजा में नये मेडिकल-इंजीनियरिंग कालेज खोले। नगरनार में नया स्टील प्लांट खोला जिससे 30 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। चुनाव से पहले कांग्रेस नेताओं ने कहा था उनके पास रोजगार व शराबबंदी का ब्लू प्रिंट है। सरकार में आने के बाद ना तो शराबबंदी की और ना ही बेरोजगारों को रोजगार दिया।
रामविचार ने कहा- रेत ठेकेदारी में माफिया राज
भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष रामविचार नेताम ने कहा कि अजजा मोर्चा किसी भी मामले मे कम नहीं है। आदिवासी वर्ग के विकास के लिए प्रधानमंत्री ने समर्पित होकर कार्य किया है। कांग्रेस के राज में छग में रेत ठेकेदारी में माफिया राज हो गया है। केंद्रीय जनजाति मंत्री रेणू का सिंह ने कहा हम सब को मिलकर आदिवासी समाज को अन्य समाज के लोगों के बराबर लाना होगा। कांकेर लोकसभा सांसद मोहन मंडावी ने सभी को आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य प्राप्ति हेतु संकल्प दिलाया। कार्यक्रम संचालन अनुसूचित जनजाति आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष विकास मरकाम ने किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Congress did not provide development in the border areas of the country


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ZKcHnC
via

Comments