Skip to main content

चिचगांव सड़क में मुरुम की जगह डाली मिट्टी फैला कीचड़, खेत से आना-जाना कर रहे लोग

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना विभाग द्वारा कांकेर रोड क्रासनाला से चिचगांव तक चार किमी सड़क चौड़ीकरण का कार्य किया जा रहा है। ठेकेदार द्वारा मुरुम की जगह मिट्टी डाली गई है। रात में हुई बारिश से सड़क कीचड़ से भर गई है। इससे गोडोपारा के ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
गोडोपारा में लगभग 100 परिवार निवास करते हैं। ग्रामीणों का कहना है सड़क निर्माण करना था तो गर्मी के दिनों में करना था। बारिश में ठेकेदार द्वारा सड़क निर्माण किया जा रहा है। मुरुम की जगह मिट्टी डाली जा रही है। बारिश में पूरी सड़क में कीचड़ हो गया है। ग्रामीणों को आने-जाने में दिक्कत हो रही है। ग्रामीण समन सिंह कोमरा, दिलीप यदु, बीरसिंह कोर्राम ने बताया लोगों की बाइक कीचड़ में फंस जाती है। बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला जाता है। चारपहिया चलना बंद हो गया है। राशन दुकान से भी राशन सामग्री लाने में काफी परेशानी हो रही है। पैदल खेत के रास्ते राशन सामग्री ला रहे हैं। कुडाल का एक व्यक्ति रविवार को चिचगांव अपने रिश्तेदारों से मिलने आया था। वापस जाते समय बाइक कीचड़ में फंस गई। गांव के चार लोगों को दो सौ रुपए दिया तक बाइक को लकड़ी में बांधकर उपर उठाकर मेनरोड तक निकाला गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Mud spread in Chichgaon road instead of Murum, people moving from the field


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Z5pJgn
via

Comments