नगर के वार्ड नं. 11 यादव समाज सामुदायिक भवन से अम्बेडकर चौक तक बरसात के मौसम में नाली की साफ-सफाई नहीं होने से बारिश का पानी लोगों के घरों एवं दुकानों में भर जा रहा था। एेसे में वार्ड नं. 11 के पार्षद नगरपालिका उपाध्यक्ष दिवाकर सिंह राणा ने नगरपालिका के सफाई कर्मचारियों की उपस्थिति में जेसीबी के माध्यम से वर्षों से जाम पड़ी नाली की साफ-सफाई कराने के साथ कचरे को ट्रैक्टर के माध्यम से उठाया गया।
नगरपालिका उपाध्यक्ष दिवाकर सिंह राणा ने बताया कि वार्ड नंबर 11 में बरसात के मौसम में वार्डवासियों एवं दुकानदारों को नाली का पानी घरों एवं दुकानों में घुसने से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। नाली पर कुछ लोगों ने चबूतरा एवं अन्य निर्माण कार्य करने से वर्षों से नाली की सफाई नहीं हो पा रही थी। नाली सफाई के लिए लोगों से सम्पर्क कर चबूतरा तुड़वाकर जेसीबी के माध्यम से नाली की साफ-सफाई कराई गई। नाली जगह-जगह खुली होने से वार्डवासियों को बदबू एवं शाम के समय मच्छरों के प्रकोप से परेशान थे। नाली में स्लैब के माध्यम से नाली को ढकने का कार्य भी किया जायेगा। कार्यक्रम में वार्ड नं. 15 पार्षद विजय खाण्डेल, वार्ड नं. 18 पार्षद राजेश जायसवाल एवं नगरपालिका परिषद के सफाई कर्मचारी उपस्थित थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3fKsbyJ
via
Comments
Post a Comment