ग्राम सिदेसर के ग्रामीणों ने रोजगार सहायक पर फर्जी मस्टररोल बनाकर राशि का गबन करने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से लिखित शिकायत में कहा कि रोजगार सहायक परमेश्वर कुंजाम ने नवंबर 2019 से मार्च 2020 तक रोजगार गारंटी योजना के तहत हुए कामों का फर्जी मस्टररोल तैयार किया तथा पैसे निकाल गबन कर लिया है। ग्रामीणों ने रोजगार सहायक को पद से हटाने के साथ मामले की जांच करने कार्रवाई की मांग की है। रोजगार सहायक पर आरोप है कि जो काम पर नहीं गया उनका भी मस्टरोल में नाम डाल दिया गया। यहां तक शासकीय कर्मी जो केशकाल में ग्राम सेवक के पद पर पदस्थ है उसका नाम भी नाम भी मस्टररोल में डाला गया। रोजगार सहायक द्वारा किए गए गबन में मेट भी शामिल है। शिकायत करने पूर्व उपसरपंच सुभाष जैन, शैलेष परचापी, कामता राम, रघुवीर जैन, सुधीर जैन, विरेंद्र साहू, टेकेश्वर साहू, अजय साहू, सतीश नाग, रेखा गोटा, धनेश, हरिशंकर साहू, देवती बाई, यशवंत पहुंचे थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3fNCRwq
via
Comments
Post a Comment