Skip to main content

सात साल के बच्चे को बंधक बनाकर की पिटाई

जिले में एक बार फिर मानवता को शर्मसार करने वाला मामला प्रकाश में आया है। एक 7 वर्ष के मासूम नाबालिग बच्चे के ऊपर 200 रुपए की चोरी का आरोप लगाकर उसकी बेदम पिटाई कर दी। इससे भी मन नहीं भरा तो उसे पेड़ में बांध दिया। परिजन उसे छुड़ाने पहुंचे तो उन्हें इस शर्त पर बच्चे काे सौंपा कि वे उसके 200 रुपए लौटा देंगे। परिजन ने संचालक को आश्वासन दिया तब जाकर उसने बच्चे को छोड़ा। मामला जिले के तुमला थाना क्षेत्र के ग्राम जोरंडाझरिया की है। तुमला थाना निवासी मासूम एक दुकान में बिस्किट खरीदने के लिए गया। जिस दुकान में मासूम खरीदारी करने गया था उसके संचालक का आरोप है कि उसने दुकान से 200 रुपए चोरी कर लिए हैं। जब बच्चे ने चोरी से इनकार किया तो उसने उसकी पिटाई शुरू कर दी। पीटने के बाद उसे बच्चे पर रहम नहीं आया। उससे चोरी कुबुलवाने के लिए एक पेड़ में रस्सी से बांध दिया। परिजन जब मौके पर पहुंचे और बच्चे को छोड़ने कहा तो दुकानदार ने परिजनों को इस शर्त पर बच्चे को सौंपा कि वह चोरी हुए पैसे को हर्जाने सहित जमा करेंगे। यह सारी घटना किसी ने अपने मोबाइल पर लोड कर ली और उसकी तस्वीर वायरल कर दिया। सोशल मीडिया पर लाेगों ने दुकान के संचालक को जमकर कोसा। परिजन को जब इस बात का पता चला तो वे शिकायत करने के लिए थाने पहुंचे। उन्होंने दुकान के संचालक की शिकायत करते हुए पुलिस से करते हुए न्याय की मांग की।

तुमला थाना प्रभारी ने बताया कि परिजन की शिकायत पर दुकान के संचालक के खिलाफ धारा 342,323 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। बच्चे को लगी चोट का परीक्षण कराया जा रहा है। इसके बाद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3gZ6ZFw
via

Comments