Skip to main content

बुकिंग के बहाने बुलाया, पैर काटा पटरी पर मरने के लिए फेंक दिया

नेहरू नगर बटालियन के पास रेलवे पटरी पर तीन दिन पहले घायल अवस्था में मिले ओला कैब ड्राइवर रॉकी पिता गुरमीत सिंह ने दम तोड़ दिया है। दीपक नगर निवासी रॉकी के सिर पर गंभीर चोटें थी। एक पैर कटा हुआ था। उसे मरने के लिए हत्यारे ने पटरी पर फेंक दिया था। रायपुर में उपचार चल रहा था।

जहां मौत हो गई। ड्राइवर पर लोहे की रॉड से हमला किया गया था। उसके सिर पर शराब की बोतल फोड़ी गई। उसका एक पैर काटकर पटरी पर फेंक दिया।घटना की सूचना पर पत्नी पड़ोसी युवक के साथ मौके पहुंची। से-9 अस्पताल से दो निजी अस्पताल में इलाज कराने के बाद उसे एम्स रायपुर रेफर किया गया। शनिवार देर रात मौत हो गई।

बुकिंग के लिए बेटा घर से निकला, खून से लथपथ पटरी पर मिला, एक पैर कटा था: पिता
रॉकी के पिता ने बताया कि घटना गुरुवार रात करीब 7.30 बजे की है। बेटे के पास गाड़ी की बुकिंग के लिए किसी ने फोन किया था। बेटे ने बुकिंग की जानकारी अपनी पत्नी को दी और गाड़ी लेकर घर से चला गया। रात करीब 9.30 बजे बेटे ने पत्नी को बताया कि उसके साथ मारपीट करके रेलवे पटरी पर फेंक दिया है। सूचना मिलने के बाद बहू पड़ोसी युवक के साथ घटना स्थल पर गई। बेटा चोटिल और बेसुध हालत में पटरी पर पड़ा मिला। बदमाशों ने हत्या करने की नीयत से उसका एक पैर काटकर फेंक दिया था। बहू घायल हालत में बेटे को सेक्टर-9 अस्पताल ले गई।प्राथमिक उपचार के बाद उसे दूसरे निजी अस्पताल में शिफ्ट किया गया। इसके बाद शुक्रवार को तीसरे निजी अस्पताल ले गए। रायपुर में मौत हाे गई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/32cAMpU
via

Comments