भाजपा नगर मंडल द्वारा केन्द्र सरकार के दूसरे कार्यकाल के एक वर्ष पूर्ण होने पर नगर में जनसंपर्क वार्ड नं. 9, 15 एवं 17 में किया गया। सांसद गुहाराम अजगले, विधायक सौरभ सिंह, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष कमल केडिया एवं नगरपालिका अध्यक्ष शांति भारते द्वारा घर-घर जाकर लोगों से सम्पर्क कर केन्द्र सरकार की जन हित योजनाओं के संबंध में जानकारी दी गई।
सांसद गुहाराम अजगले ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा दुबारा सत्ता में आने पर धारा 370, तीन तलाक बिल एवं सीएए को लाकर देश में कई वर्षों से अवरुद्ध पड़े बिल को पास करने का कार्य किया गया। केन्द्र सरकार द्वारा कोरोना के संक्रमण के समय आम जनता को राहत देने के लिए जनधन योजना अन्तर्गत खाते में 500 रुपये जमा कराए गए। उज्जवला योजनान्तर्गत गैस सिलेंडर लेने के लिए राशि जमा कराई गई। केन्द्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजनान्तर्गत आवास बनवाकर आम जनता को खुद का आशियाना उपलब्ध करवाया जा रहा है। विधायक सौरभ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार द्वारा जनहित में कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। किसान सम्मान निधि योजना से किसानों के खाते में राशि जमा कराने के साथ-साथ खाद एवं कृषि यंत्रों पर सब्सिडी उपलब्ध कराई जा रही है। कोरोना के समय में जनता को खाद्यान्न पहुंचाने के लिए केन्द्र सरकार द्वारा चावल एवं चने का वितरण करवाया जा रहा है। कार्यक्रम में भाजपा नगर मंडल महामंत्री संजय सोनवानी, सत्यनारायण साहू, उपाध्यक्ष संतोष दुबे, पार्षद राजन केडिया, सुनीता सिंह, रोहित सारथी, विवेक सिंह बैस, रमेश मौर्य, शिव गौंधरिया, मनोज राय, पुरुषोत्तम नामदेव, हितेश पालीवाल उपस्थित थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39aKsCR
via
Comments
Post a Comment