Skip to main content

प्रभारी सचिव व कलेक्टर पहुंचे गोठान, रोपे पौधे, किसानों को दिए मक्का-उड़द के बीज

कृषि विभाग के सचिव तथा जिले के प्रभारी सचिव धनंजय देवांगन ने मंगलवार को चारामा के ग्राम आंवरी तथा भानुप्रतापपुर के ग्राम मुंगवाल के गोठान का निरीक्षण कर वहां संचालित गतिविधियों की जानकारी ली। प्रभारी सचिव ने आंवरी के गौठान के लिए स्प्रिंकलन सिस्टम स्थापित करने कहा। वर्मी कंपोस्ट बनाने के लिए जरूरत के अनुरूप केंचुआ उपलब्ध कराने के लिए कृषि विभाग के उप संचालक एनके नागेश को कहा।
इस दौरान प्रभारी सचिव व कलेक्टर ने गोठान में पौधा रोपण भी किया। इसके बाद वे आदर्श गौठान मुंगवाल का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने यहां चल रहे विभिन्न कार्यों का निरीक्षण किया साथ। यहां मुनगा, कटहल, अमरूद सहित फलदार पौधों का रोपण किया। गोठान में विभिन्न योजनों के प्रदर्शन के लिए लगाए स्टॉल की भी जानकारी ली। किसानों को मक्का, उड़द, मछली जाली, चिलबॉक्स का वितरण भी किया। बिहान समूह की महिलाओं से गौमूत्र, गोबर खाद, जैविक खाद के बारे में जानकारी ली। उन्होंने किसानों से कहा गौठान योजना के माध्यम से किसान लाभ कमा सकते हैं। जैविक खाद डालकर फसल का अच्छा उत्पादन कर सकते हैं।
गोठान समिति के सदस्यों से गोबर खरीदी के संबंध में चर्चा किया तथा महिला स्व-सहायता समूहों के सदस्यों को आ यमूलक काम करने के लिए प्रोत्साहित भी किया।
जिले के कलेक्टर केएल चौहान और जिला पंचायत सीईओ डॉ. संजय कन्नौजे भी मौजूद थे। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष हेमंत धु्रव, जनपद अध्यक्ष बृजबत्ती मरकाम, उपाध्यक्ष सुनाराम तेता, एसडीएम प्रेमलता मंडावी, सीईओ जीएस धुर्वे, तहसीलदार आनंदराम नेताम, निर्मला कावड़े, सरपंच महेश उयके, शोयब अहमद, उप सरपंच परमेश्वर तेता, चारामा एसडीएम एसके वैद्य, तहसीलदार चारामा दिव्या पोटाई, जनपद पंचायत सीईओ जीएस बढई, कृषि विभाग के एसडीओ जितेंद्र कोमरा एवं वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी प्रदीप शर्मा, आंवरी सरपंच मनाय गावड़े आदि उपस्थित थे।

अब तक 435 किलो गोबर की खरीदी हुई
प्रभारी सचिव धनंजय देवांगन ने ग्राम आंवरी के गौठान में गोधन न्याय योजना अंतर्गत गोबर की खरीदी को देखा। यहां योजना के प्रारंभ होने से लेकर अबतक 435 किलो गोबर की खरीदी ग्राम गोठान समिति ने की है। इसी प्रकार अन्य पशु पालकों द्वारा गोबर का विक्रय गोठान समिति को की गई। इस गोठान में महिला स्व.सहायता समूह सब्जी-भाजी की खेती कर रही हैं। इसे भी प्रभारी सचिव व कलेक्टर ने देखा। उन्होंने कहा ऐसा काम करें, जिससे आपके परिवार की आमदनी बढ़े और आपका जीवन खुशहाल हो। स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा तैयार की गई कीटनाशक दवाई एवं टॉनिक का प्रदर्शन भी किया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Gothan, secretary in-charge reached collector, planted saplings, gave maize-urad seeds to farmers


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hNnnZM
via

Comments