कृषि विभाग ने मॉडल गोठान हरनगढ़ और डोंडे में जनपद कृषि सभापति सियाराम पुडो के मुख्य आतिथ्य में किसानों को हाइब्रिड धान बीज, अरहर मिनीकिट, उड़द मिनीकिट का वितरण किया गया। कृषि विस्तार अधिकारी ऋषि कुमार पटेल ने धान, अरहर, उड़द की कृषि कार्यशाला की जानकारी दी। इस दौरान अतिथियों द्वारा गौठान में उत्पादन हो रहे वर्मी कम्पोस्ट खाद, चारागाह में लगाए गए दो महिला स्व सहायता समूह द्वारा जिमीकंद, हल्दी का निरीक्षण कराया गया।
ग्राम पंचायत हरनगढ़ के गोठान से लेकर किसानों के प्रत्येक खेतों की मेड़ो एवं नवनिर्मित डबरी तालाबों की मेड़ो में अरहर लगाने प्रेरित किया। कृषि सभापति पुड़ो ने कहा मुख्यमंत्री के महत्वपूर्ण योजना नरवा, गरुवा, घुरूवा अऊ बाड़ी साकार होते हुए इस गोठान में स्पष्ट परिलक्षित हो रहा है। महिला स्व सहायता समूह ने कृषि सभापति को बताया गया कि उनके वर्मी उत्पादन कर उद्यान विभाग को 30 क्विंटल, कृषि विभाग को 8 क्विंटल, कुछ किसानों को 4 क्विंटल अभी तक बिक्री किया जा चुका है। अभी उनके पास 18-20 क्विंटल स्टॉक है। कृषि विभाग के ऋषि कुमार पटेल ने मॉडल गौठान ग्राम के संधारित पंजी को अवलोकन कराया। इसके निरीक्षण टीप में सभी जनपद सदस्यों ने हस्ताक्षर किया। कृषक शांतिबाई ग्राम डोंडे द्वारा आधुनिक तकनीकी से बैंगन पौधा का एक एकड़ में ड्रिप से रोपण किया जा रहा है। इसका भी निरीक्षण किया गया। इस दौरान जनपद सदस्य बड़ेकापसी पदुम जैन, जनपद सदस्य गजेंद्र उसेंडी, जनपद सदस्य उन्नति सरदार, सरपंच परसुराम नरेटी, सरपंच किशोर नाग, पशुधन विभाग एनसी सरकार, कृषक मित्र चैतु राम साहू, शांतनु चौधरी आदि उपस्थित थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3gGbqVg
via
Comments
Post a Comment