नंदिनी नगर से भिलाई जाने वाली सड़क बदहाल है। सड़क से डामर की परत उखड़ चुकी है। सिर्फ गड्ढे ही गड्ढे नजर आ रहे हैं, जो हादसों का कारण बन रहे हैं। पूर्व नपा अध्यक्ष रविशंकर सिंह ने बताया कि यह रोड बीएसपी की सर्विस रोड है। तत्कालीन एडीएम आरएस अवस्थी की अध्यक्षता में बैठक हुई थी। निर्णय हुआ कि बीएसपी द्वारा अंतिम बार इसका संधारण किया जाएगा। इसके बाद राज्य शासन को सड़क सौंप दी जाएगी। नपा अध्यक्ष नटवर ताम्रकार ने बताया कि बजट में शामिल किया गया है, लेकिन पीडब्लूडी से मंजूरी नहीं मिली है
गौरवपथ से हटाए जाएंग अवैध कब्जे, कार्रवाई शुरू
उतई|उतई के गौरवपथ निर्माण से पहले अवैध कब्जे हटाए जाएंगे। इसे लेकर स्थानीय प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। उतई में बनने वाले गौरवपथ के लिए उपअभियंता डीआर साहू ने कब्जे की मार्किंग कर ली है। मार्ग पर दो पेड़ भी आ रहे हैं, जिसके लिए सीएमओ सोहेल कुमार ने कलेक्टर के माध्यम से वन विभाग को पत्र भेजकर हटाने की अनुमति मांगी है। नेवई पारा के कब्जा हटाने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3iwgAVN
via
Comments
Post a Comment