छोटेकापसी के पटवारी हल्का नंबर 11 के खसरा नंबर 790/9 रकबा 0.040 हेक्टेयर भूमि वर्तमान में कालीदासी मंडल पति स्व फणिभूषण मंडल के नाम पर दर्ज है। यह जमीन 400 वर्गमीटर भूमि है, जबकि इसमें 500 वर्गमीटर भूमि को कब्जा कर लिया गया है। इस भूमि में से राकेश कुमार साहा पिता निर्मलचंद्र द्वारा 0.02 हेक्टेयर भूमि क्रय कर अतिरिक्त 100 वर्गमीटर को अतिक्रमण कर भवन निर्माण कराया जा रहा है।
इसके पास से ही लगे बृंदावती पटेल का भवन है। उनका कहना है उसके भवन की चौड़ाई 10 मीटर है, जिसमें से 1.75 मीटर की चौड़ाई को कालीदासी या राकेश साहा द्वारा जबरन कब्जा किया जा रहा है। इसको लेकर उन्होंने तहसीलदार पखांजूर को आवेदन कर निर्माण कार्य पर स्टे लगाया था। इसके बावजूद राकेश साहा द्वारा तहसील न्यायालय के आदेश की अव्हेलना कर निर्माण कार्य किया जा रहा है। थाना पखांजूर में भी तहसीलदार द्वारा कार्रवाई के लिए प्रतिलिपि दिया गया था, लेकिन अब तक इस ओर कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
पूर्व भूमिस्वामी फूलकुंवर पति समरथ एवं रेंजर कृष्णा इर्गट द्वारा संपूर्ण प्लाट को सीमांकन करने के लिए आवेदन किया था। इसके लिए सीमांकन कर चिन्हित करने आरआई स्तर से एक दल गठित किया गया है। लेकिन आज तक तहसील स्तर से कार्यवाही लंबित है। इस प्लाट में कई बार माप हो जाने के बाद भी आज तक तहसील कार्यालय में फील्ड बुक नहीं बनाया जा सका है।
अतिरिक्त जमीन को लेकर तहसीलदार शशिशेखर से शिकायत की गई थी। इस पर उन्होंने स्टे ऑर्डर निकाला तो गया, लेकिन पटवारी व आरआई द्वारा नाप करने नहीं पहुंचा गया न इसके बाद तहसीलदार कोई आदेश दिया गया। इसके चलते कब्जाधारी द्वारा मनमर्जी निर्माण जारी रखकर शासन के आदेशों को चुनौती दिया जा रहा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31WgWPI
via
Comments
Post a Comment