Skip to main content

कोरोना पॉजिटिव मरीज ने किया नाबालिग लड़की का यौन शोषण

मैदानगढ़ी इलाके में एक कोविड केयर सेंटर के अंदर नाबालिग लड़की से यौन शोषण किया गया। उसके साथ गंदी हरकत करने वाला भी कोरोना पॉजिटिव मरीज ही है। इस मामले में पीड़िता ने दो युवकों के खिलाफ शिकायत दी। जिसमें एक ने गलत काम किया, जबकि दूसरे ने उसका साथ दिया। आरोपियों का अभी इलाज चल रहा है, जिनकी रिपोर्ट निगेटिव आने पर उन्हें जेल भेजा जाएगा। पुलिस ने बताया मैदानगढ़ी स्थिति कोविड सेंटर की देखरेख का जिम्मा आईटीबीपी के पास है।

पंद्रह साल की पीड़ित लड़की के कोरोना पॉजिटिव होने पर उसे यहां भर्ती कराया गया था। दोनों आरोपी युवक भी यहीं पर है, जिनकी उम्र अठारह से उन्नीस साल के करीब है। लड़की का आरोप है एक युवक ने उसे एक जगह ले जाकर उसके साथ गलत काम किया। यह घटना 14 जुलाई की है। दूसरे युवक ने उसका साथ दिया। इसके बाद उसे धमकाया गया कि वह इस बारे में किसी को कुछ नहीं बताए। लेकिन पीड़िता ने ऐसा नहीं किया और उसने पूरी बात कोविड सेंटर में मौजूद अधिकारियों को बता दी। जिसके बाद यह मामला पुलिस के पास पहुंच गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3jx6Cnr
via

Comments