कोंडागांव जिले के विश्रामपुरी थाना क्षेत्र में बहू से नाराज एक दादी ने शराब के नशे में अपनी ही पोती की पटक-पटक कर हत्या कर दी। घटना के बाद गांव और परिवार में सन्नाटा पसरा हुआ है। पुलिस ने जानकारी मिलने के बाद महिला के खिलाफ धारा 302 के तहत गिरफ्तार कर रिमांड पर भेज दिया है।
जानकारी के मुताबिक केशकाल ब्लॉक के विश्रामपुरी थाना क्षेत्र के ठेंगापारा में रहने वाली 45 वर्षीय रुकमणी यादव का आए दिन उसकी बहू से किसी न किसी बात को लेकर झगड़ा होता था। सोमवार की सुबह से ही रुकमणी ने शराब पी रखी थी। इस बीच दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया और यह विवाद इतना बढ़ गया कि शराब के नशे में दादी रूकमणी ने बहू के घर के अंदर जाने के बाद पास में सो रही 4 महीने की पोती को पटक दिया। जिसकी जानकारी बच्ची की मां को नहीं थी, मंगलवार की शाम को बच्ची की मौत हो गई। विश्रामपुरी टीआई भापेंद्र साहू ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना के बाद गांव में जाकर महिला को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि जिस समय यह घटना हुई उस समय घर में बच्ची उसकी मां और दादी ही थी। मंगलवार को बच्ची के परिजन बच्ची को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गए जहां डाक्टर ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। शव का पीएम कराने के बाद बच्ची के शव को उसके परिजन को सौंप दिया गया।
ग्रामीणों ने कहा- सास से परेशान थी बहू
आस पास के लोगों ने बताया कि दादी रुकमणी यादव शराब पीने की आदी थी। जिसके चलते हर दिन बहू और सास के बीच विवाद होता था। सोमवार को हुए झगड़े के बाद बच्ची की मौत हो गई। ग्रामीणों ने कहा कि रूकमणी के शराब पीने की आदी होने से उसके घर वाले और पड़ोसी भी परेशान थे। लेकिन किसी को यह उम्मीद नहीं थी कि दादी शराब के नशे में अपनी पोती की ही हत्या कर देगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hqeo0E
via
Comments
Post a Comment