छत्तीसगढ़ राज्य ओपन परीक्षा के लिए हाईस्कूल और हाई सेकेंडरी मुख्य परीक्षा कोविड-19 के तहत अभी तक आयोजित नहीं हुआ। इसे अब असाइनमेंट पद्धति के माध्यम से लिए जाने का फैसला लिया गया। 12 वीं की मुख्य परीक्षा में शामिल छात्र-छात्राओं को 22 जुलाई से परीक्षा केंद्र से असाइनमेंट का वितरण शुरू किया गया।
प्राचार्य पीआर भारद्वाज ने बताया असाइनमेंट लेने के दो दिवस के भीतर इसे पूरा कर जमा करना होगा। बोर्ड द्वारा निर्धारित अवसर परीक्षा के स्थान पर अब निर्धारित तिथि पर असाइनमेंट प्रदान किया जा रहा है। हायर सेंकेंडरी 12वीं के समस्त संकाय के विद्यार्थियों को 22 से 29 जुलाई तक असाइनमेंट दिया जाएगा। दसवीं के छात्रों को 4 से 9 अगस्त तक असाइनमेंट दिया जाएगा। रोजाना सुबह 10 से 5 बजे तक विद्यार्थी परिचय पत्र के साथ उपस्थित होकर असाइनमेंट ले सकते हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ZP34oW
via
Comments
Post a Comment