Skip to main content

शिक्षकों के रिक्त पदों पर भर्ती की मांग, आप ने दिया धरना

प्रदेश में 14580 चयनित शिक्षकों की नियुक्ति और प्रदेश के सभी विभागों में रिक्त पदों पर भर्ती की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता धरने पर बैठे हैं। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने 3 जुलाई से किए जा रहे आमरण अनशन के समर्थन में रविवार को एक दिन का उपवास किया। हुपेंडी ने विषय की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री से मुलाकात का समय मांगा, लेकिन उन्हें समय नहीं दिया गया, जिसके कारण 3 जुलाई से आमरण अनशन पर बैठे हैं।
धरने का नेतृत्व कर रही तरुणा बेदरकर ने कहा दस्तावेज सत्यापन कार्य पूरा हुए 6 महीने हो गए, लेकिन अब तक एक भी अभ्यर्थियों को नियुक्ति नहीं मिल पाई है, जिससे उन्हें मानसिक तनाव का सामना करना पड़ रहा है। प्रदेश सह संगठन मंत्री समीर खान ने कहा कि प्रदेश सरकार चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति जल्द करे, ताकि आने वाले सत्र में शिक्षकों का अभाव किसी भी विद्यालय में न रहे। जगदलपुर विधानसभा अध्यक्ष नवनीत सराठे ने कहा प्रदेश में सभी विभागों में रिक्त पदों को जल्द भरा जाए। इसी आंदोलन को बढ़ाते हुए बस्तर में अनिश्चितकालीन अनशन 12 जुलाई से शुरू होगा, जिसमें प्रदेश सह संगठन मंत्री समीर खान बैठेंगे। इस दौरान पार्टी के बस्तर विधानसभा के पूर्व विधायक प्रत्याशी जगमोहन बघेल, एम सिदिकी, विवेक शर्मा, ख़िरपति भारती, गीतेश सिंगाड़े, धीरज जैन, श्रीपति, लोकेश भारद्वाज, मितेश पानीग्राही, ईश्वर कश्यप आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Demand for recruitment of teachers on vacant posts, AAP has staged


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3gBgri7
via

Comments