Skip to main content

डैम के टैंक से पत्थर निकालने ओडिशा से बुलाए गए गोताखोर

सरगुजा सहित संभाग के कई डैम के टैंक जाम हो गए हैं। इससे पानी नहीं निकल पा रहा है। विभाग द्वारा टैंक साफ कराने का प्रयास किया गया, लेकिन पानी अधिक होने के कारण दिक्कत आ रही है। लगातार बारिश होती रही तो डैम के लिए खतरा बढ़ जाएगा। यह देख ओडिशा से गोताखोर बुलाए गए हैं।
गोताखोर गहरे पानी में टैंक साफ करेंगे। संभाग के सबसे बड़े घुनघुट्टा डैम के अलावा बांकी डैम का टैंक जाम हो गया है। सिंचाई विभाग के अधिकारियों के अनुसार गर्मी में बांध में पानी कम होने के बाद टैंक खाली हो जाते हैं। ग्रामीण टैंक में पत्थर डाल देते हैं, जिससे जाम हो जाता है और पानी नहीं निकल पाता है। मैनपाट व सीतापुर इलाके में इसी तरह की परेशानी खड़ी हुई थी। इसके बाद गोताखोर बुलाकर टैंक साफ कराया गया था। इसके बाद इन डैमों के टैंक जाम हो गए हैं। विधायकों ने विभाग को टैंक को तत्काल साफ कराने को कहा है।
सरगुजा संभाग में 7 सौ से अधिक डैम, नहर व टैंक
सिंचाई विभाग के अनुसार सरगुजा सहित संभाग के सूरजपुर, बलरामपुर, कोरिया और जशपुर जिले में सात सौ से अधिक नहरें, डैम हैं। इनमें डैम के तीन सौ से अधिक टैंक हैं। डैम से टैंक से होकर ही पानी नहरों के लिए छोड़ा जाता है। टैंक में ही गेट लगे होते हैं। ज्यादातर टैंक पत्थर डाल देने के कारण जाम हो गए हैं।

6 सदस्यीय टीम: 25 हजार रुपए एक दिन के लेते हैं गोताखोर
सिंचाई बांधों के गेट मरम्मत का काम देखने वाले एसडीओ राजेश कुमार खलखो ने बताया कि ओडिशा के गोताखोर एक दिन का 25 हजार रुपए लेते हैं। 5 से 6 लोगों की उनकी टीम यहां आ रही है। मंगलवार को गोताखोर दोनों डैम के टैंक साफ करने के लिए लगाए जाएंगे। गोताखोरों के लिए शहर में किराए का मकान लिया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Divers summoned from Odisha to remove stones from dam tanks


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3iAEHCx
via

Comments