तीन दिन पूर्व युवती से छेड़छाड़ करने के मामले में जब पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की तो उसमें रिश्तों को शर्मसार करने वाले खुलासे हुए। मामला सामूहिक दुष्कर्म का निकला। जिसमें युवक ने अपने दोस्त के साथ मिलकर ममेरी बहन के साथ दुष्कर्म किया। पखांजूर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार 18 जुलाई को आरोपी छोटू चौधरी अपने दोस्त रविन समदार उम्र 19 वर्ष निवासी पीवी 113 के साथ अपने मामा के घर पीवी 31 पहुंचा था। युवक की मामी अस्पताल में भर्ती थी और मामा भी घर पर नहीं थे। घर में अकेले उसकी ममेरी बहन मौजूद थी। युवक ने उससे मुर्गा बनवाया। तीनों ने मिलकर मुर्गा पार्टी की। इसके बाद युवक ममेरी बहन को घुमाने का प्लान बनाया। तीनों एक बाइक से पखांजूर से पांच किमी दूर आड़ाफर्सी पहुंचे। वहां युवकों ने शराब पी। युवती को भी शराब पिलाई। फिर दोनों युवकों ने युवती से बारी-बारी से दुष्कर्म किया। घर पहुंचने पर युवती ने परिजनों को अपने साथ छेड़छाड़ होने की जानकारी दी। जिसके बाद दोनों युवकों के खिलाफ छेड़छाड़ की धारा 354 व 34 के तहत मामला दर्ज कर पुलिस ने इसकी जांच शुरू की। लेकिन घटना के दिन लड़की इतने नशे में थी कि उसका बयान नहीं हो पाया, बाद में जब हुआ तो पूरी घटना सामने आई। जिसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ 376घ तथा 2च के तहत मामला दर्ज किया। पखांजूर थाना प्रभारी शरद दुबे ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/30HfFcQ
via
Comments
Post a Comment