Skip to main content

कोरोना के शुरुआती दौर में पैरामेडिकल व नर्सिंग कर्मियों को था सुविधाओं का अभाव

कोरोना महामारी के शुरुआती समय में पैरामेडिकल व नर्सिंग स्टॉफ को सबसे अधिक परेशानी व सुविधाओं के अभाव को झेलकर काम करना पड़ा। इसके बावजूद संविदा पर काम कर रहे पैरामेडिकल व नर्सिंग स्टॉफ को बुनियादी सुविधाओं से वंचित किया हुआ है। कोरोना महामारी पर सेंटर फॉर सोशल मेडिसिन एंड कम्युनिटी हेल्थ स्कूल ऑफ साइंस नई दिल्ली में बुधवार को एक वेबिनार आयोजित किया गया।

जिसमें आइरिश गेम्स, जीबिन टीसी, फैमिर सीके, एवं गुलाब रब्बानी ने अपने विचार व्यक्त किए। दिल्ली स्टेट कॉन्ट्रैक्ट एम्पलाइज एसोसिएशन और विशेष आमंत्रित सदस्य दिल्ली एडवाइजरी कांटेक्ट लेबर बोर्ड के महासचिव गुलाब रब्बानी ने कहा कि कोरोना महामारी में मानव जाति और फ्रंटलाइन वर्कर के लिए तो थाली और ताली बजाई लेकिन हमें बुनियादी सुविधाओं से दूर रखा। कोविड-19 मरीज की तादाद बढ़ने लगी तो उस समय अस्पताल में सर्जिकल मास्क, एन‌-95 मास्क, सैनिटाइजर, पीपी किट की काफी कमी थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2BrfQAD
via

Comments