जिले में कोरोना एक नया मरीज सामने आया है। सोमवार की शाम को आई रिपोर्ट में फरसाबहार विकासखंड के खुटगांव के क्वारेंटाइन सेंटर में रह रहे एक प्रवासी मजदूर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मरीज को स्वास्थ्य विभाग ने इलाज के लिए कोविड केयर सेंटर में भर्ती किया है।
नया मरीज मिलने के बाद जिले में एक्टिव केस की संख्या 3 हो गई है। जिले में अब तक 192 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं, जिसमें से 189 मरीज ठीक होकर लौट चुके हैं। सर्विलेंस आफिसर डॉ आरएस पैकरा ने बताया कि जो नया पॉजिटिव मरीज सामने आया है, उसमें बीमारी को लेकर किसी भी तरह के गंभीर लक्षण नहीं हैं। इससे पहले भी जो दो नए केस सामने आए थे, उनकी भी स्थिति सामान्य है। इसलिए तीनों एक्टिव केस का उपचार फिलहाल कोविड केयर सेंटर में चल रहा है। कोविड-19 हॉस्पिटल में अभी एक भी मरीज नहीं है। यहां उन मरीजों काे भर्ती किया जाता है जिनमें कोरोना के गंभीर लक्षण दिखाई पड़ें। कोविड-19 हॉस्पिटल से 54 मरीजों को ठीक कर डिस्चार्ज किया जा चुका है।
81 प्रवासी पहुंचे, 94 के सैंपल जांच के लिए भेजे गए
जिले में प्रवासी मजदूरों की संख्या फिर बढ़ने लगी है। मंगलवार को जिले के विभिन्न क्वारेंटाइन सेंटरों में 84 नए मजदूरों को रखा गया है। वहीं 242 श्रमिक सेंटरों से डिस्चार्ज किए गए हैं। कुल 1335 श्रमिकों में से अन्य राज्य के श्रमिकों की संख्या 1310 एवं छत्तीसगढ़ के अन्य जिलों के श्रमिकों की संख्या 25 है जिसमें 1190 पुरूष, 145 महिला, एवं 32 गर्भवती महिला हैं। इधर मंगलवार को 94 लोगों का सैंपल लेकर उसे जांच के लिए भेजा गया है। जिले में अब 44 कंटेनमेंट जोन हैं। कंटेनमेंट जोन के सभी एरिया को विभाग द्वारा सतत् निगरानी में रखा गया है।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ZrATMs
via
Comments
Post a Comment