भिलाई श्रमिक सभा एचएमएस यूनियन की साप्ताहिक बैठक रविवार को यूनियन कार्यालय में हुई। बैठक में भिलाई इस्पात संयंत्र में कार्यरत कर्मचारियों की समस्याओं पर चर्चा हुई। उप महासचिव धनंजय चतुर्वेदी ने सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों के सम्मान समारोह का मुद्दा उठाया एवं कहा कि सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारी स्वयं को उपेक्षित महसूस कर रहे हैं, जहां अधिकारियों को सीईओ कान्फ्रेंस हाल में बुलाकर सम्मानपूर्वक विदाई दी जा रही है।
वहीं कर्मचारियों को विभाग के भीतर ही सम्मानित करके निपटाया जा रहा। उप महासचिव हरिराम यादव ने कहा कि अनुकंपा नियुक्ति दी जानी चाहिए। महासचिव प्रमोद कुमार मिश्र ने टाउनशिप के आवासों के रखरखाव का मुद्दा उठाया। बैठक में जोगिंदर राव, हेमंत महोबिया, डी के सिंह, शंकर साव, वीके सिंह, दीपक चौबे आदि उपस्थित थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3e9p5mp
via
Comments
Post a Comment