शहर में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए प्रशासन ने सप्ताह में दो दिन के लिए संपूर्ण लॉकडाउन का निर्णय लिया है। यह लॉकडाउन हर सप्ताह के मंगलवार और बुधवार को होगा।
इस दौरान सिर्फ जरूरी सेवाओं की दुकानें और सरकारी संस्थान ही खुलेंगे। इन दो दिनों तक किराना और सब्जी की दुकानें भी बंद रहेंगी। शहर में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए आज व कल नगर निगम क्षेत्र में मेडिकल व अन्य जरूरी दुकानों को छोड़कर पूरा बाजार बंद रहेगा। इस दौरान किराना और सब्जी बाजार भी बंद रखे जाएंगे। इस पहल के लिए व्यापारियों के साथ हुई प्रशासन की बैठक में निर्णय लिया गया है। एसडीएम अजय त्रिपाठी ने बताया कि कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए शहर की दुकानों को सप्ताह में दो दिन तक बंद रखा जाएगा। मंगलवार और बुधवार को बंद करने के लिए व्यापारियों ने सहमति दी है। इस दौरान सरकारी कार्यालय और जरूरी दुकानें खुली रहेंगीं।
यह संस्थान खुले रहेंगे
केंद्र सरकार व राज्य सरकार के सभी कार्यालय, बैंक व एटीएम, स्वास्थ्य सेवाएं, अस्पताल, पंजीकृत क्लीनिक, पैथोलॉजी, दवा दुकानें, दूध, न्यूज पेपर, पेट्रोल पंप, गैस एजेंसी, पशु चारा से संबंधित संस्थान खुले रहेंगे। लॉकडाउन के दौरान पहली बार किराना और सब्जी बाजारों को बंद रखने का भी आदेश जारी किया गया है। गुरुवार से सोमवार तक पूरा बाजार सामान्य स्थिति में खुला रहेगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3gQYhc0
via
Comments
Post a Comment