मंगलवार की दोपहर को सावन के बादल जमकर बरसे। दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक शहर में जमकर बारिश हुई। जशपुर के अलावा बगीचा, कुनकुरी, कांसाबेल, पत्थलगांव सहित जिले भर में बारिश हुई है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आने वाले दिनों में भी रोजाना इसी तरह से बारिश होने की उम्मीद है। इस पूरे सप्ताह मौसम साफ नहीं रहेगा। आसमान में बादल छाए रहेंगे और दिनभर में कई बार बारिश हो सकती है। झड़ी का मौसम भी बन सकता है।
मंगलवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए थे। बारिश की संभावना बनी हुई थी। दोपहर 12 बजे हल्की धूप निकलने से ऐसा लगा था कि बारिश नहीं होगी। दोपहर 3 बजे तक घने काले बादल छा गए और तेज मुसलाधार बारिश शुरू हो गई। लगातार दो घंटे तक हुई बारिश से कई इलाकों में सड़क पर पानी बहने लगा। शाम को दफ्तर से घर जाते वक्त बारिश होने से लोग कार्यालयों में काम खत्म कर बारिश थमने का इंतजार करते हुए देखे गए।
अबतक 484.7 मिमी औसत बारिश
जिले में अब तक 484.7 मिमी औसत वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्ष की तुलना में 14 जुलाई तक औसत वर्षा 279.8 मिमी हुई है। जिले भर में हुई बारिश की बात करें तो जशपुर तहसील में 599 मिमी, मनोरा में 335.4 मिमी, कुनकुरी में 488.6 मिमी, दुलदुला में 767.4 मिमी, फरसाबहार में 432.6 मिमी, बगीचा में 389.2 मिमी, कांसाबेल में 371.9 मिमी एवं पत्थलगांव में 493.2 मिमी वर्षा हो चुकी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2CEXD2v
via
Comments
Post a Comment