नसे में धुत बाइक सवार तीन युवकों ने रविवार रात दिल्ली की ओर जा रहे एक वकील और उनकी डॉक्टर महिला मित्र के साथ मारपीट कर छेड़छाड़ करने का प्रयास किया। इसकी सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया। वकील और उनकी डॉक्टर मित्र का कसूर ये था कि दोनों ने कार में टक्कर मारने का कारण पूछ बैठे। कालकाजी नई दिल्ली निवासी एडवोकेट हर्षवर्धन ने सेक्टर सात पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि वह रविवार रात करीब सवा नौ बजे अपनी ब्रेजा कार से महिला मित्र के साथ दिल्ली की ओर जा रहे थे।
वाईएमसीए चौक पर पर नसे में धुत तीन बाइक सवार युवकों ने कार में टक्कर मार दी। जब कार रोककर उनसे टक्कर मारने का कारण पूछा तो वह गाली गलौच कर मारपीट करने लगे। युवकों ने महिला से भी मारपीट, धक्का मुक्की व बदतमीजी करते हुए जान से मारने की धमकी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से आरोपियों को पकड़ लिया। इनकी पहचान किशन, ओमप्रकाश व संतोष के रूप में हुई है। तीनों का मेडिकल करा केस दर्ज कर लिया गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2OHL5u7
via
Comments
Post a Comment