मुख्यमंत्री के संसदीय सलाहकार राजेश तिवारी को प्रदेश सरकार में केबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है। तीन दिन पूर्व जिले के विधायक शिशुपाल शोरी को संसदीय सचिव बनाया गया था। अब तक जिले में तीन बड़े पद मिल चुके हैं। दो पदों के अलावा तीसरा पद विधायक मनोज मंडावी को विधानसभा उपाध्यक्ष का पद दिया जा चुका है।
छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा मंगलवार 21 मई को केबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त चार नेताओं की सूची जारी की गई जिसमें राजेश तिवारी का नाम भी शामिल है। छग में कांग्रेस सरकार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के चलते सरकार गठन के साथ ही राजेश तिवारी को मुख्यमंत्री का संसदीय सलाहकार बनाया गया था। पद में रहते कांकेर के साथ प्रदेश में कई उल्लेखनीय कार्य को अंजाम दिया गया। कांग्रेस सरकार बनने के बाद से उन्होंने अपने गृह जिला कांकेर में लंबित कई कार्यो जैसे शहर का सड़क चौड़ीकरण, शहर सौंदर्यीकरण, गढ़िया पहाड़ सौंदर्यीकरण, दूध नदी घाट पर राम मंदिर निर्माण, दूध नदी तट के दोनों ओर पाथ वे सहित अन्य कार्य शामिल हैं।
जिला ओलंपिक संघ के चुने गए अध्यक्ष
जिले के विभिन्न मान्यता प्राप्त खेल संघ पदाधिकारियों एवं चुनाव अधिकारी डॉ लोकेश कुमार देव तथा जिला खेल अधिकारी संजय जैन के प्रवेक्षण में ओलंपिक संघ की सामान्य सभा की बैठक नगर पालिका सभाकक्ष में संपन्न हुई। अध्यक्ष पद के लिए राजेश तिवारी के नाम का प्रस्ताव सचिव जिला कब्बडी संघ अनुपम जोफर ने किया जिसका समर्थन सचिव जिला खो-खो संघ डा कृष्णमूर्ति शर्मा एवं सचिव जिला हैण्डबाल संघ वाजिद खान द्वारा किया गया। उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने इस प्रस्ताव का समर्थन किया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजेश तिवारी ने सदन को संबोधित करते कहा कि कांकेर जिले का खेल के मामले में इतिहास गौरवशाली रहा है। अतीत में विभिन्न खेलों का आयोजन होता रहा है लेकिन विगत कुछ वर्षों से इस क्षेत्र में शून्यता आ गई है। आगामी बैठक में सभी खेल संघ विभिन्न खेलों की कार्य योजना प्रस्तुत करेें ताकि जिले का खेल कैलेंडर बनाया जा सके। सभी खेल संघों के लिए नवनिर्मित मिनी स्टेडियम में खेल कार्यालय की घोषणा एवं ओलंपिक संघ कार्यालय की घोषणा भी की।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2WGUOVU
via
Comments
Post a Comment