कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए मुस्लिम समाज ने ईद उल अजहा पर होने वाली ईद की विशेष सामूहिक नमाज को स्थगित कर दिया है। समाज के वरिष्ठ सदस्य अब्दुल वहाब ने बताया कि समाज के लोगों ने निर्णय लिया है कि ईद पर होने वाली विशेष सामूहिक नमाज का आयोजन बस्तर जिले में नहीं किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि अभी कोरोना का खतरा पहले से कई गुना बढ़ गया है। ऐसे में भीड़-भाड़ करने के बदले समाज के लोग अपने-अपने घरों में ही इबादत करेंगे। जिला प्रशासन की ओर से जानकारी दी गई है कि मुस्लिम समाज के लोग घर पर ही नमाज
अदा करेंगे। वहीं शनिवार की सुबह 6.45 बजे जामा मस्जिद में इमाम और मौजन जिनकी कुल संख्या दस होगी वे ईद की नमाज पढ़ पूरे शहर में ईद मनाने का पैगाम मस्जिद से ही देंगे। जामा मस्जिद में दस लोगों की मौजूदगी में विशेष नमाज अदा की जाएगी, जिसमें सिर्फ धर्म गुरु ही शामिल होंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hVUGKy
via
Comments
Post a Comment