Skip to main content

पहुंचविहीन क्षेत्र का विकास पहली जिम्मेदारी: राजवाड़े

संसदीय सचिव के रूप में भटगांव विधायक पारसनाथ राजवाड़े को जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने बताया कि दूरस्थ क्षेत्र बिहारपुर-चांदनी इलाके में सड़क में सुधार समेत मूलभूत सुविधाओं की कमी है। इन सभी समस्याओं के निराकरण का प्रयास किया जाएगा। पहुंचविहीन क्षेत्र में व्यवस्थाओं में सुधार किया जाएगा। बताया कि विस चुनाव में 5 से 7 केंद्रों पर वोटिंग का बहिष्कार किया गया था। वहां पर लोगों की समस्याओं को दूर कर करेंगे।

8 विधायकों में से 6 मंत्री या फिर मंत्री का दर्जा
टीएस सिंहदेव, अमरजीत भगत और डाॅ. प्रेमसाय सिंह मंत्री हैं। वहीं प्रेमनगर विधायक खेल साय आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष हैं। सामरी विधायक चिंतामणी व भटगांव विधायक पारस नाथ के संसदीय सचिव बनाए जाने के बाद 8 में से 6 विधायकों को मंत्री या फिर मंत्री का दर्जा मिल चुका है। रामानुजगंज विधायक बृहस्पति सिंह और लुंड्रा विधायक डाॅ. प्रीतम राम संसदीय सचिव बनने से वंचित रह गए। इनकी नियुक्त में सिंहदेव की अहम भूमिका रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Zsx61k
via

Comments