Skip to main content

आरक्षण के खिलाफ निबंध को गाइड से हटाएं प्रकाशक व लेखक के खिलाफ हो कार्रवाई

युगबोध प्रकाशन के कक्षा 11वीं की हिंदी गाइड में आरक्षण के खिलाफ लेख प्रकाशित हुआ है। इसे लेकर आदिवासी युवा छात्र संगठन ने शुक्रवार को विरोध जताया और प्रदेश के राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। अजाक थाने में भी शिकायत दर्ज कराई।
ज्ञापन में कहा गया है कि युगबोध अग्रवाल प्रकाशक प्रबोध एंड कंपनी प्राइवेट लिमिटेड रायपुर द्वारा प्रकाशित प्रबोध हिंदी आधार 11वी की हिंदी गाइड में पृष्ट क्रमांक 47-48 में प्रकाशित निबंध का शीर्षक है आरक्षण की समस्या। इस निबंध के माध्यम से गलत जानकारी देने का प्रयास किया गया है और इसमें भ्रामक तथ्य दिए गए हैं। संगठन ने प्रकाशक तथा लेखक के खिलाफ कार्रवाई करने व गाइड से विवादित अंश को हटाने की मांग की है। कार्रवाई नही होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। संगठन के जिला सचिव विशाल ठाकुर, कांकेर ब्लाॅक अध्यक्ष लोकेश शोरी ने कहा गाइड में संविधान को लेकर गलत तथ्य दिए गए हैं, जिसे हटाया जाए। शिकायत करने चारामा ब्लाॅक अध्यक्ष अश्वन कुंजाम के साथ योगेश दुग्गा, राकेश दर्रो, राहुल नागवंशी, टोमेश ध्रुव, नीलकंठ नेताम, लोकेश शोरी काजल मरकाम, किरन मरकाम आदि पहुंचे थे।

निबंध के इस अंश का किया जा रहा विरोध
निबंध की इन बातों को लेकर संगठन ने विरोध जताया है, जैसे विशेष सुविधा पाकर आरक्षित समुदाय और अधिक लापरवाह और गैरजिम्मेदार हो गया। अकुशल सरकारी कर्मचारी की संख्या बढ़ती गई। एक जगह लिखा है सन 1953 में काका कालेलकर कमेटी का गठन किया। कालेलकर ने 70 प्रतिशत आरक्षण की आवश्यकता का सुझाव दिया। अंत मेंं लिखा कि पिछड़ी जातियों ने जानबूझकर शिक्षा की उपेक्षा की। अत: उनका सरकारी नौकरियों में आरक्षण मांगना गलत है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Remove essay against reservation from guide, action should be taken against publisher and author


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/30qRm2G
via

Comments