Skip to main content

बेलरगोंदी के आवासपारा का ट्रांसफार्मर पांच दिन से खराब, अंधेरे में रात गुजार रहे हैं लाेग

नगर के पास स्थित ग्राम बेलरगोंदी के एक मोहल्ले का ट्रांसफार्मर पांच दिन से खराब हो गया है। इसके चलते आवासपारा के करीब 25 परिवार अंधेरे में रात गुजार रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि बिजली बंद होने की जानकारी डौंडी के ऑफिस में देने के बावजूद सुधार नहीं कर रहे हैं। कंपनी के लोग ट्रांसफार्मर का फोटो खींचकर ले जाते हैं, लेकिन सुधार नहीं करते।
ग्राम पंचायत सल्हाईटोला के आश्रित ग्राम बेलरगोंदी में आवासपारा के निवासी श्रीराम दुग्गा, रामसिंह सलाम, किशनलाल नुरूटी, चंद्रिका बाई, तुलाराम, बेदोबाई, पूर्णिमा, देवेंद्र कुमार, सावित्री बाई, महेंद्रीबाई, एवन सिंह नुरूटी, हुमन नुरूटी, किशन भूचार्य, बुधराम गोटा ने बताया कि उनके मोहल्ले के ट्रांसफार्मर चार-पांच दिन से खराब होने की वजह से उसका आइल नीचे गिर रहा है और बिजली सप्लाई बंद है। बारसात में अंधेरा होने से घरों में जंगली जानवर के घुस आने का भय बना रहता है। 3 जुलाई की रात गांव के रामसिंह सलाम के घर में सांप घुस गया था। ग्रामीणों ने कहा कि मोहल्ले में नया ट्रांसफार्मर लगाया जाए।
आज लगाएंगे दूसरा ट्रांसफार्मर: जेई: बिजली कंपनी डौंडी के जेई रोशन पटेल ने कहा कि बेलरगोंदी का ट्रांसफार्मर 5 दिन से नहीं 3 दिन से खराब है। ट्रांसफार्मर बाहर से लाना पड़ता है इसलिए थोड़ा विलंब हुआ है। सोमवार को दूसरा ट्रांसफार्मर लगाएंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2VLuQQv
via

Comments