प्रतापपुर के खोरमा में सूमो वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक युवक की मौत की जांच में पता चला है कि उसके दोस्त ने हत्या के बाद वाहन में शव रखकर वाहन को दुर्घटनाग्रस्त किया और हादसे से मौत होना बताया लेकिन जांच में सख्ती से पूछताछ में हकीकत सामने आई। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि सरहरी निवासी लक्ष्मी प्रसाद कोडाकू ने थाना प्रतापपुर में सूचना दिया था कि उसका बेटा बृज कुमार कोडाकू का सरहरी के अजीत कुमार के वाहन क्रमांक सीजी 15 सीएक्स 8252 से चाचीडाड़ जाने के दौरान खोरमा के पास एक्सीडेंट हो गया जिसमें उसकी मृत्यु हो गई। जांच के दौरान परिजनों ने हत्या की आशंका जताई। इस पर थाना प्रभारी विकेश तिवारी ने जांच में पाया कि अजीत टोप्पो के घर मृतक बृजकुमार कोडाकू रात में आया था और दोनों ने साथ में शराब पी। इसी दौरान बृजकुमार अपने साथ अजीत टोप्पो का बटन वाला चाकू ले जाने लगा जो अजीत छीना झपटी कर चाकू नहीं देने पर गुस्सा में बृजकुमार के जांघ में चाकू घुसा दिया, जिससे काफी मात्रा में खून निकलने लगा और उसकी मृत्यु हो गई। इसके बाद आरोपी ने घर से फावड़ा एवं पानी लाकर खून को साफ कर दिया, मृतक के पैर में दुपट्टा बांध कर सूमो वाहन से प्रतापपुर ला रहा था जो खोरमा के पास सूमो गोल्ड वाहन को एक्सीडेंट कर दिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/32Ge2in
via
Comments
Post a Comment