छत्तीसगढ़ शासन ने प्रदेश के अधिकारी व कर्मचारियों को आगामी 1 जुलाई को मिलने वाली वेतन वृद्धि को रोक दिया हैं। वेतन वृद्धि को बहाल कराने के लिए शासकीय अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन ने अांदाेलन छेड़ दिया है। इसे तहत शनिवार काे कर्मचारियों ने शासन के आदेश की प्रतिलिपि जलाई। साथ ही मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा को ज्ञापन सौंपा। छग शासकीय अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के बैनर तले वेतन वृद्धि रोकने सहित 11 महीने से महंगाई भत्ते पर रोक, जोखिम भत्ता, पदाेन्नति-क्रमाेन्नति, काेराेना वायरस में काम कर रहे कर्मचारियों का बीमा, प्रोत्साहन राशि समेत अन्य मांगाें पर राेक जैसे शासन के अादेश की प्रतियां बंग समाज के अाड़काछेपड़ा स्थित कालीबाड़ी मंदिर परिसर में जलाकर विरोध जताया। विरोध प्रदर्शन में नीलकंठ शार्दुल, पीडी विश्वकर्मा , आत्मा राम तलवार, पदुमसिंह राणा, निवास नायडू, पी संजय नायडू, भूपेश नायक, राजेन्द्र नायर, धनाजी राम सोरी, उत्तम साहू, ओमकार कुशवाहा, श्रीमती हुलसी देवांगन, संतोष कुमार, चमनलाल वर्मा, बलराम निषाद सुरेश कुमार घाटोडे, अरुण कुमार हिरकने, आरएस गजेंद्र मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2CZ35xp
via
Comments
Post a Comment