प्रदेश सरकार द्वारा सड़क गलियों में घूमने वाले मवेशियों को व्यवस्थित करने के लिए रोका छेका योजना बनाई है। इसका सही क्रियान्वयन नहीं होने से मवेशी सड़क, बस स्टैंड में घूमते देखा जाना आम बात है। इससे कई दुघर्टनाएं भी हो रही है। इसको लेकर दैनिक भास्कर में 6 जुलाई को रात्रि में बस स्टैंड बन जाता है गोठान को लेकर प्रमुखता से खबर प्रकाशित किया था। इसके बाद नगर पंचायत ने इसे गंभीरता से लेते हुए नगर में मंगलवार को रोका छेका अभियान चलाकर नगर के सड़कों में घूम रहे आवारा मवेशियों को एकत्र कर कांजी हाउस को साफ सुथरा कर वहां दाना पानी की व्यवस्था कर वही रखा गया है। गांव के साथ साथ मवेशियों का सड़कों में घूमना शहरों में ज्यादा समस्या है। नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील पाढ़ी ने कहा कि सड़कों पर घूमने वाले मवेशियों को कांजी हाउस में सुविधा उपलब्ध करा कर दाना पानी की व्यवस्था की गई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3e7h5C5
via
Comments
Post a Comment