कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त राजेश तिवारी ने अति संवेदनशील ग्राम बनौली का दौरा किया। उन्होंने लाख ब्रुड फार्म विधि द्वारा लाख उत्पादन का अवलोकन किया। ग्रामीण समूह की दीदी महाबती गावड़े ने अपना अनुभव साझा किया। उन्होंने बताया गांव में सेमियांलता पौधा द्वारा लाख का पैदावार किया जाता है, जिससे लगातार दो वर्षों से दो क्राफ्ट किया जा चुका है तथा इस कार्य से वहां के ग्रामवासी अत्याधिक उत्साहित है। सहभागी संस्था अध्यक्ष बसंत यादव ने बताया गांव में खेती बाड़ी से ज्यादा आय का साधन वनोत्पाद है। पहले इस क्षेत्र में कुसुम, पलाश में ही लाख खेती की जाती थी। संस्था द्वारा विभिन्न शासकीय व निजी विभागों के साथ समन्वय कर सेमियालता से ज्यादा बिहन व चीला लाख निकाल रहे हैं। इससे कम समय कम लागत में ज्यादा आय प्राप्त हो रही है।
तिवारी ने इस कार्य को पूरे जिलों में नहीं अपितु पूरे राज्य में प्रोत्साहन देने की बात कही। ग्रामीणें ने सुदूर क्षेत्र में यातायात परेशानियों तथा पुल-पुलिया का निर्माण भवन निर्माण की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। इस पर उचित व्यवस्था बनाने का आश्वासन दिया गया। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष बिरेश ठाकुर, जिला पंचायत अध्यक्ष हेमंत ध्रुव,युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज राज वाधवानी, हरनेक सिंह औजला, नंदकिशोर राठी, गणेश सोनी, कुंवर सिंग पुजारी, नवनीत ठाकुर, शुभम ठाकुर, अनमोल शुक्ला, आकाश यदु, बृज मंडावी आदि उपस्थित थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2P2l0pE
via
Comments
Post a Comment