Skip to main content

कैंप में बीएसएफ जवानों ने रोपे पौधे

बीएसएफ की 167 वीं बटालियन ने दुर्गूकोंदल मुख्यालय में पौधरोपण किया। सहायक कमांडेंट अशोक कुमार ने कहा कि जंगल पर्यावरण को शुद्ध रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। जंगल हमारे अर्थव्यवस्था को भी मजबूती प्रदान करता है।
पिछले कुछ सालों से पेड़ों की कटाई से जंगलों का विनाश हुआ है। औद्योगिकरण से ग्रीन हाउस उत्सर्जन बढ़ा है और औद्योगिकरण से जंगलों के विनाश के रास्ते तय किए हैं। सूखे व बाढ़ जैसे आपदा से निपटने के लिए भी वन संरक्षण के साथ पौधरोपण करना अति आवश्यक है। इससे हम इन आपदाओं पर विजय प्राप्त कर सकते हैं। इस दौरान उप कमांडेंट परमजीत सिंह सांगवान सहित अन्य जवानों ने पौधे रोपे। इसी तहत सीओबी भुसकी, कोदापाखा, गुमड़ीडीह में भी जवानों ने पौधरोपण किया। कार्यक्रम में वन परिक्षेत्र अधिकारी देवलाल दुग्गा, सहायक वन परिक्षेत्र अधिकारी अखंड प्रताप सिंह तिवारी आदि उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
BSF jawans planted saplings in the camp


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3imtrty
via

Comments