पांच सोमवार के विशेष संयोग के साथ सावन माह की शुरुआत आज से हो रही है। ट्विनसिटी समेत जिलेभर के शिव मंदिरों में भगवान का अभिषेक करने भक्त पहुंचेंगे। कोरोना के चलते मंदिरों में नई व्यवस्था भी की गई है। करीब 14वीं शताब्दी के प्राचीन देवबलौदा शिव मंदिर का गर्भगृह 4 महीने बाद आज खुलेगा। कोरोना के चलते इस बार प्राचीन शिवलिंग व प्राचीन मूर्तियों को छूने की अनुमति नहीं है। इसलिए पुरातत्व विभाग ने ओंकारेश्वर की व्यवस्था लागू की है।
सोशल डिस्टेंसिंग जरूरी : मंदिर आने वाले हरेक श्रद्धालुओं का नाम, पता होगा नोट
डिस्टेंस के साथ कतार में मास्क लगाकर खड़े होंगे
सुबह 6 से शाम 6 बजे तक मंदिर खुलेगा। विभाग के हेमंत कुमार ने बताया कि मंदिर में आने वाले भक्तों को नाम, नंबर रजिस्टर में दर्ज कराना होगा। मास्क लगाकर सोशल डिस्टेंस के साथ दर्शन व अभिषेक कर सकेंगे। ज्योर्तिलिंग की तर्ज पर नई व्यवस्था बनाई है, जिससे भक्तों की जल चढ़ाने की इच्छा भी पूरी हो सके।
हर साल पांच हजार से ज्यादा श्रद्धालु आते थे सावन में यहां
हर साल मंदिर में सावन सोमवार पर करीब एक से डेढ़ हजार भक्त आते थे, लेकिन इस बार संख्या काफी कम हो सकती है। मंदिर में 3 कर्मचारी व दो पुलिस जवान व्यवस्था बनाने तैनात रहेंगे। विभाग के हेमंत कुमार ने बताया कि मंदिर में आने वाले भक्तों को नाम, नंबर रजिस्टर में दर्ज कराना होगा। फिर दर्शन व अभिषेक कर सकेंगे।
कौही मंदिर में इस साल नहीं होगा जलाभिषेक
रानीतराई क्षेत्र के आनंदमठ कौही में करीब सवा सौ साल पुराना स्वयंभू शिवलिंग है। हर साल यहां हजारों भक्त जलाभिषेक के लिए जुटते हैं। मंदिर समिति के सचिव रमन टिकरिहा ने बताया की इस वर्ष कोरोना संक्रमण के चलते भक्तों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए पूजा-अर्चना करनी होगी। जल अभिषेक नहीं होगा। हर वर्ष नदी से जल लाकर भक्त अभिषेक करते थे। मंदिर के सदस्य सुबह से तैनात रहेंगे।
शिवनाथ नदी के तट पर स्थित डेढ़ सौ साल पुराने मंदिर पर होगी विशेष पूजा अर्चना
शिवनाथ नदी तट स्थित डेढ़ सौ साल पुराने स्वयंभू शिव लिंग में भी सावन सोमवार पर विशेष पूजा होगी। यहां आने वाले भक्तों के लिए मास्क अनिवार्य किया गया है। कतार में दर्शन कराया जाएगा। मंदिर समिति के अध्यक्ष राजू शर्मा ने बताया कि मंदिर में पूरे सावन माह में सुबह शिवजी का अभिषेक, महाआरती के साथ ओम नम: शिवाय का जाप होगा। बैकुंठधाम मंदिर कैंप-1 में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3f0BYjS
via
Comments
Post a Comment