नवागढ़ थाना क्षेत्र की एक नाबालिग की पहचान खरोरा थाना क्षेत्र के ग्राम सांकरी के युवक धन्नु बांधे से हो गई। वाट्सएप से चैटिंग होने लगी। इसी बीच दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे यह पसंद मोहब्बत में बदल गई और उसका प्रेमी, नाबालिग को लेने के लिए उसके गांव तक पहुंच गया तथा अपने साथ 6 जुलाई को भगाकर ले गया। रिपोर्ट के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। युवती को उसके घर से ही बरामद किया गया। नवागढ़ टीआई विवेक पांडेय के अनुसार थाना क्षेत्र की एक नाबालिग का 6 जुलाई को अपहरण हो गया।
पीड़िता के पिता की रिपोर्ट पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना की जा रही थी। इसी दरमियान मुखबीर से पुलिस को सूचना मिली कि रायपुर जिला केखरोरा थाना क्षेत्र के ग्राम सांकरी निवासी धन्न बांधे ने किशोरी का अपहरण किया है। पुलिस की टीम उसकी तलाश में उसके गांव तक पहुंची। वहां किशोरी उसी युवक के घर में मिली। पुलिस को आरोपी युवक व पीड़िता ने बताया कि दोनों की पहचान फोन से हुई थी। पीड़िता का पुलिस ने 164 का भी बयान दर्ज कराया। जिसमें उसने उसके साथ दुष्कर्म की भी बातें बताई। इसके बाद पुलिस ने मामले में धारा 363, 366 के बाद 376, 4-6 पॉक्सो एक्ट भी जोड़ी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2WDb3Dr
via
Comments
Post a Comment