पिछले छह महीने से ग्राम पुरियारा से लापता युवती की हत्या के आरोप में पुलिस ने उसके प्रेमी गिरफ्तार कर लिया है। युवती की लाश तलाश करने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। प्रेमी नदी में जहां जहां बताता रहा वहां-वहां उसकी प्रेमिका की लाश निकालने खुदाई की जाती रही। असल में आरोपी युवक दफनाई गई जगह निश्चित तौर पर बता नहीं पा रहा था। लाश उसने रात में दफनाई थी इसलिए सही जगह उसे समझ नहीं आ रही थी। 8 घंटे नदी में खुदाई के बाद युवती का कंकाल टुकड़ों में मिला। प्रेमी को अपनी प्रेमिका पर अवैध संबंध का शक था। हत्या का कारण यही बताया गया है। इसके चलते 6 महीने में ही प्रेमी प्रेमिका के संबंधों में दरार आ गई। तकरार बढ़ी तो प्रेमी ने प्रेमिका की हत्या कर दी। मामले में प्रेमी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है लेकिन पुलिस इसमें और भी एंगल पर जांच कर रही है।
पुरियारा निवासी भारती यादव 24 वर्ष पिता भागरथी 18 जनवरी को लापता हो गई। खोजबीन के बाद नहीं मिली तो परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्टलिखाई। जांच में पता चला कि युवती का पड़ोसी गांव अंजनी के युवक देवचंद धनकर से प्रेम प्रसंग है और वह उसी के साथ वह भागी है। छ महीनें तक पुलिस व परिवार खोजबीन करते रहे लेकिन पता नहीं चला। बीच-बीच में परिवार के लोगों के पास युवती का फोन आता था जिसमें वह सुरक्षित होने तथा युवक के साथ रहने की बात बताती थी। वह कहां रह रही है यह नहीं बताया। इसी बीच बहीगांव के एक रिश्तेदार से युवती के पिता को जानकारी मिली कि उसकी पुत्री बहीगांव में है। 5 जुलाई को पिता समाज प्रमुखों के साथ बहीगांव युवक के किराए के मकान में पहुंचा लेकिन युवती वहां नहीं थी। युवक ने जवाब से संदेह हुआ तो उसे कांकेर पुलिस के हवाले किया गया। युवक ने प्रेमिका की हत्या करना कबूल किया। उसकी निशानदेही पर टूरी नदी से उसकी प्रेमिका की लाश नहीं बल्कि उसका कंकाल मिला वह भी टुकड़ों में।
युवती जिस दिन युवक के साथ भागी उसके एक-दिन पहले लड़के वाले उसे देखने के लिए धनोरा से आए थे। उसे पसंद करते हुए शादी की बात भी पक्की हो गई थी। लेकिन वह भाग गई। युवक के साथ भागने के बाद वह अभनपुर, गुरूर, दरहगन, राधना व बहीगांव में किराए के मकान में साथ रही। युवती का टुकड़ों में कंकाल बरामद किया गया है। साथ मिले मोबाइल, कपड़े व सामान से कंकाल के लापता युवती भारती यादव के होने का दावा किया जा रहा है। कंकाल का डीएनए टेस्ट भी कराया जाएगा। साथ ही फोरेंसिक टीम भी मामले में जांच कर रही है।
इलाके में पहले भी नदी, डैम, झरने व नाले किनारे हत्या, रेत में दफनाए गए हैैं शव
9 सितंबर 2013 - दुर्गूकोंदल सिहारी डेम में युवती की लाश मिली थी। युवती असम की थी जो कांकेर जिले के एक सेना के जवान के प्रेम प्रसंग में फंस यहां आ गई थी। जवान ने उसकी हत्या कर लाश डैम में एक पेड़ के ठूंठ से बांध दी थी। खुलासा 4 साल बाद हुआ था।
10 अप्रैल 2014 - दसपुर की पहाड़ी में प्रेमिका शांति शोरी निवासी चोरिया की झाडिय़ों में छुपाई गई सड़ी गली लाश मिली थी। हत्या प्रेमी भरत सिंग मरकाम निवासी बड़ेडोंगर ने की थी।
22 फरवरी 2016 - लाईवलीहुड की छात्रा अलेश्वरी कश्यप निवासी चाऊरगांव की हत्या प्रेमी होमगार्ड रघुनाथ पोटाई ने की थी। लाश मलांजकुड़ूम झरने के पास दफना दी थी।
2019 - भानुप्रतापपुर की युवती को उसके प्रेमी पुलिस जवान ने हत्या कर सूरजपुर के एक नाले में दफना दिया था।
युवती के पिता को गुमराह करता रहा
बहीगांव में किराए के मकान में जब बेटी नहीं दिखी तो युवती का पिता बेटी को दिखाने मिन्नतें करता रहा। युवक उसे गुमराह करता रहा। युवक को पकड़ गांव पुरियारा लाया गया। जिसके बाद उसे पुलिस के हवाले किया गया। पुलिस पूछताछ में उसने हत्या करना कबूल किया तो 5 जुलाई की रात में ही पुलिस टूरी नदी लाश तलाशने पहुंची, लेकिन लाश नहीं मिली।
कांकेर से पैदल टूरी नदी तक पहुंचे प्रेमी-प्रेमिका
किराए के मकान मेें रहने के दौरान प्रेमी प्रेमिका पर अवैध संबंध को लेकर शक करने लगा। दोनों के बीच विवाद होने लगा। प्रेमिका वापस घर जाना चाहती थी। प्रेमी के अनुसार घटना की रात 6 जून को वह ट्रक लेकर रांधना से कांकेर पहुंचा। साथ में उसकी प्रेमिका भी थी। ट्रक कांकेर के ज्ञानी चौक में खड़ा कर रात में वे दोनों समान लेकर करप के लिए निकले। पैदल 8 किमी चलने के बाद टूरी नदी पहुंचे। यहां दोनों के बीच फिर विवाद हुआ तो प्रेमी ने राड से हत्या कर लाश व सामान वहीं दफना दिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2VS539k
via
Comments
Post a Comment