मेडिकल काॅलेज अस्पताल में डाॅक्टरों से मारपीट की घटना से नाराज मेडिकल स्टाफ की हड़ताल सोमवार को शुरू हुई और आरोपी को भी पुलिस ने झारखंड के रांची से गिरफ्तार कर लिया। इससे आधे घंटे बाद ही हड़ताल खत्म हो गई और अस्पताल की व्यवस्था चरमराने से बच गई।
मामले को लेकर रविवार को ही डाॅक्टरों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर मायापुर निवासी आरोपी अंकित दुबे की गिरफ्तारी नहीं होने पर मंगलवार से हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी थी। इसके साथ स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने घटना से नाराजगी जताते हुए आरोपी को गिरफ्तार करने निर्देश दिए थे। इससे मंगलवार को सुबह 10 बजे सभी डाॅक्टर्स व कर्मचारी काम छोड़कर अस्पताल के बाहर आ गए। इसकी सूचना पर एडिशनल एसपी ओर चंदेल व अन्य अधिकारी दलबल के साथ पहुंचे थे। पुलिस अधिकारियों ने डाॅक्टर व अन्य कर्मचारियों से चर्चा की और आरोपी को गिरफ्तार कर शाम तीन बजे तक अंबिकापुर में लाने का आश्वासन दिया था।
डॉक्टरों से मारपीट की घटना के बाद शहर से चला गया था आरोपी
पुलिस ने बताया कि घटना के दिन से आरोपी की तलाश में पुलिस की तीन टीमें लगी थी। पुलिस ने आरोपी के परिजनों से पूछताछ की लेकिन वहां से संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इसी दौरान आरोपी के रांची में होने की जानकारी मिली। पुलिस की एक टीम सोमवार को ही रांची पहुंच गई और उसे मंगलवार की सुबह ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि घटना के बाद वह अंबिकापुर से चार पहिया वाहन में फरार हो गया था।
पत्नी से अस्पताल में विवाद करने से रोकने पर आरोपी ने की थी मारपीट
तीन जुलाई की देर शाम को तबीयत खराब होने से आरोपी की पत्नी को परिजनों ने मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया था। इसी दौरान आरोपी किसी बात पर पत्नी से वार्ड में ही विवाद करने लगा। डाॅ. पुपकेश्वर वर्मा पहुंचे और अंकित को विवाद करने से मना करने लगे। तो उनके साथ मारपीट की। बीच-बचाव करने आए दूसरे कर्मचारियों से उसने मारपीट की। पुलिस ने केस दर्ज किया था।
अस्पताल में पहले भी डाॅक्टरों से अभद्रता की हो चुकी हैं घटनाएं
मेडिकल काॅलेज अस्पताल में पहले भी इलाज में लापरवाही सहित अन्य मामलों को लेकर डाॅक्टर व अन्य स्टाफ से अभद्रता की घटनाएं सामने आती रही है। वे अपनी सुरक्षा के लिए समुचित व्यवस्था करने की मांग उठाते रहे। इस घटना के विरोध में पूरा मेडिकल स्टाफ काफी आक्रोशित था और आरोपी पर सख्त कार्रवाई को लेकर अडिग था। इससे मामले को तूल पकड़ने से पहले ही आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Z91ga4
via
Comments
Post a Comment