Skip to main content

सालों से थी मांग, जब सरकार ने नहीं सुनी तो ग्रामीणों ने बनाई लकड़ी से पुलिया

जिले का कोयलीबेड़ा विकासखंड विकास की दौड़ में बेहद पिछड़ चुका है। अंदरूनी गांवों में सड़क तथा नदी नालों में पुल पुलिया नहीं होने से वहां तक विकास नहीं पहुंच पा रहा है। यहां के धर्मपुर पंचायत के मेहड़ा पीवी- 94 और कुटनी गांव के बीच नदी बहती है। इस पर पुल बनाने की मांग ग्रामीण सालों से कर रहे हैं लेकिन इनकी सुनने वाला कोई नहीं है। थक हार कर ग्रामीणों ने अपने संसाधनों से बांस, बल्ली, लकड़ी आदि का प्रबंध कर जुगाड़ वाली पुलिया बना ली है। अब बारिश के महीने में भी यहां आवागमन बंद नहीं होता। इस पुलिया से पैदल के अलावा साइकिल तथा बाइक भी गुजर जाते हैं। चौड़ाई कम होने से चार पहिया वाहन नहीं गुजर पाते।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
There was a demand for years, when the government did not listen, the villagers made a bridge with wood


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2YXQVh1
via

Comments