Skip to main content

सोनेकन्हार-बीरकोंदल सड़क पर गड्ढे ही गड्ढे

ग्राम पंचायत सोनेकन्हार से बीरकोंदल तक 4 किमी और सोनेकन्हार से पंडरीपानी तक कच्ची सड़क 10 साल पहले ग्राम पंचायत ने रोजगार गारंटी योजना के तहत बनाई थी। इसके बाद सड़क पूरी तरह से कंडम हो चुकी है। जगह-जगह गड्ढे हो गए हंै। इससे हमेशा हादसे का आशंका बनी रहती है। ग्रामीण सड़क मरम्मत की मांग पिछले पांच साल से कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई।
ग्रामीणों ने बताया कि सड़क में आने-जाने में बेहद परेशानी हो रही है। बारिश के दिनों में कीचड़ हो जाने से दिक्कत बढ़ जाती है। कच्ची सड़क की मरम्मत कर गिट्टी डालकर डामरीकरण करने की मांग पांच सालों से करते आ रहे हैं। ग्रामीण सनीराम कड़ंगा, मयाराम नरेटी, गोपाल नरेटी, मुकेश नरेटी, रामप्रसाद गावड़े, अशोक हिड़ामी ने बताया बारिश के दिनों में रास्ते से होकर ग्राम पंचायत व राशन दुकान तुमरीकुही जाने में काफी परेशानी होती है। बच्चे इसी रास्ते से होकर मिडिल स्कूल सोनेकन्हार व हाईस्कूल भीरागंाव जाते हैं। कई बार कीचड़ के चलते उनके यूनिफार्म खराब हो जाते हैं।
ग्राम सरपंच सुलोचना हिड़ामी ने बताया कच्ची सड़क को डामरीकरण करने के लिए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना विभाग और पूर्व सांसद विक्रम उसेंडी से मांग की गई थी। इसके बावजूद अब तक इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया। डामरीकरण सड़क निर्माण के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Pit on the Soneknhar-Birkondal road


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3iSX0Dk
via

Comments