नजूल जमीन पर कब्जा करने वालों को सरकार द्वारा प्रीमियम राशि जमा कर भूस्वामी बनने योजना शुरू की है। इसकी प्रक्रिया चल रही है और लोगों को तहसील से नोटिस भी दिया गया है। कब्जाधारी को रकबा के साथ प्रीमियम की राशि भी नोटिस में लिखी गई है। भानुप्रतापपुर में प्रीमियम की राशि अधिक लिखकर नोटिस जारी करने की शिकायत मिलने पर शनिवार को स्वयं कलेक्टर केएल चौहान भानुप्रतापपुर पहुंचे जिसके बाद मामले की जांच शुरू की गई है।
कलेक्टर केएल चौहान ने कहा कि शासन स्तर से छह माह पहले ही प्रीमियम राशि लेकर उन्हें कब्जा का भूस्वामी बनाने योजना शुरू की गई थी लेकिन कोरोना संक्रमण के चलते हुए लॉकडाउन की वजह से इस कार्य में विलंब हुआ है। भानुप्रतापपुर में भी कब्जाधारियों को नोटिस जारी किया गया है जिसमें प्रीमियम का भी उल्लेख है।
इसमें कुछ नोटिसों में निर्धारित तथा कुछ में निर्धारित से कम प्रीमियम लिखने की शिकायत मिली है। इसकी जांच कराई जा रही है। फिलहाल एक दो मामले सामने आए हैं जिसमें ज्यादा प्रीमियम राशि का नोटिस दिया गया है। यहां लगभग 6 सौ लोग चिन्हांकित हैं। सभी की एक-एक कर जांच की जा रही है। इसके लिए नजूल शाखा से रीडर आए हैं। जिले के सभी विकासखंडों में प्रीमियम राशि की जांच की जाएगी। कलेक्टर के साथ अपर कलेक्टर एमआर चेलक, एसडीएम प्रेमलता मंडावी भी थे।
प्रीमियम जमा करें, बहकावे में नहीं आएं: कलेक्टर
कलेक्टर ने कहा कि अपनी नजूल जमीन के कब्जे के एवज में प्रीमियम राशि जमा कर खुद मालिक बन सकते हैं। इससे आगे कोई परेशानी नहीं होगी। प्रीमियम की राशि किश्त में देने के सवाल पर कहा कि शासन स्तर से फिलहाल कोई आदेश नहीं आया है। बैंक अफसरों से बातचीत चल रही है। मकान, जमीन के बदले लोन ले सकते हैंऔर इसे बैंक में किश्तों में जमा कर सकते हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2YWmE22
via
Comments
Post a Comment