Skip to main content

एक दर्जन से अधिक गांवों के रास्ते बंद, न कोई आएगा, न जाएगा

दंतेवाड़ा जिले की सभी नगर पालिका, नगर पंचायतों में बुधवार रात 12 बजे से लॉकडाउन किए जाने के आदेश के बाद गांव के लोगों ने स्वत: ही मुख्य सड़क से गांवो को जाने वाले रास्तों को बंद कर दिया है। पोंदुम सहित आसपास के गांव जारम, मेंडोली, मेटापाल, चंदेनार, कुम्हाररास जैसे एक दर्जन से अधिक गांवों के रास्ते बुधवार को ग्रामीणों ने बंद कर दिए। सबसे ज्यादा सावधानी पोंदुम के आसपास के गांवों में बाहरी लोगों के प्रवेश को लेकर बरती जा रही है।
पोंदुम पंचायत के सचिव के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद ग्रामीणों में कोरोना को लेकर दहशत है। दर्जनों ग्रामीण पंचायत सचिव के संपर्क में आए। पोंदुम जाने वाले स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को भी परेशान होना पड़ा है। गांव के मुख्य सड़क को बंद कर दिए जाने से सचिव के संपर्क में आए लोगों की जानकारी जुटाने निकली स्वास्थ्य कार्यकर्ता को पैदल ही पोंदुम तक जाना पड़ा।

नियम तोड़ने वालों पर जुर्माना भी लगाएंगे
पहले भी ग्रामीणों द्वारा इस तरह से गांव के रास्तों को बंद किया गया था पर दंतेवाड़ा जिले में कोरोना के केस नहीं मिलने के बाद स्थित सामान्य हो गई थी अब एक बार फिर से ग्रामीण इसे लेकर डरे हुए है। मेंडोली जाने के रास्ते को बंद कर रहे ग्रामीण हूंगा, देवा, मंगल ने बताया कि गांव में बाहरी लोगों के प्रवेश पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया गया है। गांव के लोग भी बाहर नहीं जाएंगे, नियम तोड़ने वाले को सामजिक स्तर पर जुर्माना लगाया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
More than a dozen villages closed, no one will come or go


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3jz0bAf
via

Comments